भारत ! 2 मई 2026 ! अचानक फोन में अलर्ट मैसेज दिखा और फिर तेज सायरन की आवाज सुनाई दी। भारत सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के लिए ये मैसेज भेजा था, जिससे आपदा के वक्त इस सर्विस का इस्तेमाल किया जा सके।
मैसेज में लिखा था, “भारत ने स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सर्विस शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। यह मैसेज मिलने के बाद जनता को कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है। यह एक टेस्ट मैसेज है।”
SACHET नाम की इस पहल को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित सिस्टम को रीयल टाइम में प्राकृतिक आपदाओं और आपात स्थितियों के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है।
अलर्ट से पहले मोबाइल पर मैसेज द्वारा दी गई थी जानकारी:-
NDMA आपके क्षेत्र में 2 मई 2026 को सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट का परीक्षण करेगा।
आपके मोबाइल फोन पर संदेश प्राप्त होने पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। कृपया घबराएं नहीं।