
City Express News 24x7 — ताज़ा खबरें
ताज़ा खबरें

योग शक्ति महोत्सव 2026 में योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज का संदेश |
6 अक्टूबर 2026नई दिल्ली | रिपोर्ट :- मारीदास | अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS Foundation) द्वारा आयोजित “योग शक्ति महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से योग, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और जनजागरूकता से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। महोत्सव के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ, शांत और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ जी, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार रहे। वहीं समारोह में श्री सतीश गौतम जी, सांसद, अलीगढ़, राजर्षि वेदमूर्ति आचार्य पवनदत्त जी महाराज, स्वामी अमित देव जी, श्री राजेश डोंगरा जी आईपीएस, डॉ. भारती आचार्य, डॉ. रामनारायण मिश्रा जी रिसर्च ऑफिसर आयुष मंत्रालय भारत सरकार, श्री प्रदीप जैनी जी वास्तु बाबा जी, अमन चौधरी (क्वासी) अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर समाज सेवी, श्री नवनीत दीक्षित जी सहित अनेक अतिविशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और जीवनशैली में संतुलन स्थापित करने वाली प्रभावी पद्धति है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। महोत्सव में योग शिक्षा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने, युवाओं को योग से जोड़ने तथा योग के माध्यम से स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित योग शिक्षकों एवं साधकों ने भी योग को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संस्थापक एवं कार्यक्रम के आयोजक योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महासंघ का उद्देश्य योग को केवल कक्षाओं और प्रशिक्षण तक सीमित रखना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योग और उसके लाभों को पहुंचाना है। योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने कहा कि “योगी बनो, सहयोगी बनो, समाज के लिए उपयोगी बनो” का संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है। योग के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, योग शिक्षकों, साधकों, सहयोगी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया। योग शक्ति महोत्सव 2026 ने योग, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की नींव रख सकता है।

नोएडा सुपरनोवा केस में बड़ा खुलासा! तलाक के बाद 3 करोड़ का दबाव, पिता को भेजा आखिरी मैसेज
4 अक्टूबर 2026नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के मामले में अब उनकी निजी और आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, संभव जैन नोएडा-गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। हाल ही में उन्होंने नोएडा स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया जा रहा है कि संभव जैन की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ, जो समय से पहले पैदा हुआ था। बच्चे के इलाज में परिवार को काफी आर्थिक खर्च उठाना पड़ा। इसके बाद वर्ष 2025 में संभव जैन और उनकी पत्नी के बीच तलाक हो गया। सूत्रों के मुताबिक, तलाक के बाद पत्नी को करीब तीन करोड़ रुपये देने की बात तय हुई थी। बताया जा रहा है कि संभव जैन करीब एक करोड़ रुपये की राशि पहले ही दे चुके थे। इसके बाद दूसरी किश्त का समय नजदीक आने पर उन पर कथित तौर पर आर्थिक दबाव बढ़ता गया। इसी दौरान वे मानसिक तनाव और डिप्रेशन से भी जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना से पहले संभव जैन ने गुरुग्राम में एक Airbnb बुक किया और नोएडा की सुपरनोवा स्थित फ्लैट में ठहरे थे। चेकआउट से कुछ समय पहले उन्होंने अपनी जान दे दी। सबसे भावुक कर देने वाली बात यह सामने आई है कि घटना से पहले संभव जैन ने अपने पिता को WhatsApp पर एक संदेश भेजा था। संदेश में उन्होंने लिखा था— “पापा, अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे।” इस संदेश के बाद परिवार में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संभव जैन ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। उनके मोबाइल फोन, मैसेज और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। यह मामला एक बार फिर बताता है कि आर्थिक और पारिवारिक तनाव किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर कितना गंभीर असर डाल सकता है। ऐसे समय में परिवार और करीबी लोगों का साथ बेहद जरूरी है।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज ने किया, द्वारका मैं भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
4 अक्टूबर 2026दिल्ली | 2 अक्टूबर 2026 | द्वारका में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं उनके समाजहित के संदेश को याद किया। यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय के सभागार में सेक्टर 3 द्वारका मैं किया गया। कार्यक्रम मैं पहुंचे अतिथियों मैं, माननीय सांसद कमलजीत सेहरावत, जोइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सुमन गोयल (आईपीएस), स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस रजनीश गुप्ता (आईपीएस), मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट नरेश बंसल, डीसीपी द्वारका कुशलपाल सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम आयोजन कर्ताओं मैं एम पी गर्ग, राकेश कुमार गुप्ता, योगेश गुप्ता, अशोक बंसल, सुमन मित्तल, प्राची जैन, प्रेरणा अग्रवाल, उमेश गुप्ता की मुख्य रूप से भूमिका रही कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के जयघोष और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर समाज की एकता, सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे के संदेश को प्रमुखता से रखा गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्तियों को अग्र रतन और अग्रविभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। महावीर गोयल जी और वीरेंद्र गर्ग जी जैसे विशेष अतिथि भी समारोह में शामिल हुए। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारियो ने भी आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में ‘मौजा ही मौजा ग्रुप’ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। खाने में आये हुए मेहमानों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह में समाज के विभिन्न गोत्रों से जुड़े लोगों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ने का कार्य करते हैं।

सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, 36 बिरादरी के लोगों ने नम आंखों से किया याद I
3 अक्टूबर 2026मटियाला :- स्थित द्वारका गार्डन में समाजसेवी सुरेंद्र मटियाला की जन्मतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सुरेंद्र मटियाला को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सुरेंद्र मटियाला 36 बिरादरी के लोगों के साथ मिलकर चलते थे और सभी बिरादरियों के लोगों का सम्मान करते थे। यही वजह रही कि उनकी जन्मतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 36 बिरादरी के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने कहा कि सुरेंद्र मटियाला समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहे। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की और समाज के लिए लगातार काम किया। सुरेंद्र मटियाला को याद करते हुए कई लोग भावुक नजर आए। श्रद्धांजलि देने के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों ने कहा कि सुरेंद्र मटियाला आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी समाज सेवा, उनका व्यवहार और लोगों के साथ जुड़ाव उनकी यादों में हमेशा जिंदा रहेगा। लोगों का कहना है कि सुरेंद्र मटियाला ने 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का जो काम किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और जरूरतमंदों की मदद आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बने रहेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक सुर में कहा कि सुरेंद्र मटियाला की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन उनकी यादें और समाज के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

आश्रय के 36वें स्थापना दिवस पर 80 वरिष्ठ नागरिक सम्मानित I
3 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, 2 अक्टूबर 2026 :- आश्रय संस्था ने आज अपना 36वां स्थापना दिवस मनाया, जो महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के साथ संयोग से पड़ा। इस अवसर पर 80 वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्रम और गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत की स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया गया था। रंगारंग समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से आश्रय, वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति (वीएनजेकेस) और चौखंडी गांव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीवीआरडब्ल्यूए) द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती इति अग्रवाल, एसडीएम (राजौरी गार्डन) और श्री सुनील चड्ढा, स्थानीय पार्षद द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद डॉ. गुरिंदर कौर, कार्यकारिणी सदस्य, आश्रय द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण श्री नीरज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य, आश्रय के मार्गदर्शन में रितु खन्ना, दीपशिखा बिशोई और मौशमी भट्टाचार्य द्वारा प्रस्तुत लाइव पेंटिंग प्रदर्शन रहा। श्रीमती राखी चक्रवर्ती द्वारा प्रस्तुत विशेष नृत्य-नाटिका "दांडी यात्रा" ने महात्मा गांधी और उनके ऐतिहासिक दांडी मार्च को श्रद्धांजलि दी। श्रोताओं ने "गुलदस्ता" नामक एक स्वरचित बहुभाषी गीत का भी आनंद लिया, जिसे जसराज सिंह ने डॉ. गुरिंदर कौर, रितु खुराना, रंजीत कौर और डॉ. पंकज सदाफल, अध्यक्ष, आश्रय के साथ प्रस्तुत किया। एडवोकेट डॉ. के. सी. जॉर्ज, राष्ट्रीय समन्वयक, क्लैब और कार्यकारिणी सदस्य, आश्रय ने "भारत में बाल विवाह रोकने में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका" विषय पर सभा को संबोधित किया। 80 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह की मुख्य विशेषताओं में से एक रहा। सम्मानित जनों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा अंगवस्त्रम और गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री ऋषि वशिष्ठ, महासचिव, आश्रय एवं सीवीआरडब्ल्यूए और आयोजन सचिव, वीएनजेकेस ने सुश्री कोमल गुप्ता के साथ किया। दो महत्वपूर्ण सामुदायिक पहलों की घोषणा करते हुए श्री वशिष्ठ ने कहा कि आश्रय, वीएनजेकेस और सीवीआरडब्ल्यूए संयुक्त रूप से पश्चिम दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक मनोरंजन केंद्र (Recreational Centre) स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे घोषणा की कि जैसे ही ऐतिहासिक चौखंडी गांव 2030 में अपनी शताब्दी के करीब पहुंच रहा है, ये संस्थाएं चौखंडी गांव को एक धरोहर मॉडल गांव (Heritage Model Village) के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही हैं। समारोह का समापन वरिष्ठ नागरिकों की गरिमा, सक्रिय भागीदारी, सामाजिक जुड़ाव और कल्याण को बढ़ावा देने तथा समुदाय-आधारित पहलों को मजबूत करने की नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ। मीडिया संपर्क श्री ऋषि वशिष्ठ महासचिव, आश्रय एवं सीवीआरडब्ल्यूए आयोजन सचिव, वीएनजेकेस मोबाइल: 9818483508 ई-मेल: rishivashistdirector@gmail.com

ग्रेटर नोएडा में BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, मनोज चौधरी ने किया अभिनंदन I
3 अक्टूबर 2026ग्रेटर नोएडा :- आज ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया मेट्रो पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज चौधरी जी का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी जेवर विधानसभा श्री मनोज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। ग्रेटर नॉएडा पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति उनका समर्पण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। — मनोज चौधरी पूर्व प्रत्याशी, जेवर विधानसभा

अलीगढ़ के इगलास में दर्दनाक सड़क हादसा! बाइक सवार 3 लोगों को ट्राला ने मारी टक्कर, 1 की मौत |
1 अक्टूबर 2026अलीगढ़ | आमिर खान | इगलास थाना क्षेत्र के बड़ा खुर्द में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों को एक ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्राला में आग लगा दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद ट्राला बाइक सवार एक व्यक्ति को करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्राला में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए हाथरस के बागला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं, घटना के बाद हंगामा और उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच-पड़ताल में इलाका पुलिस जुटी हुई है। हादसे और उसके बाद हुए घटनाक्रम को लेकर सीओ इगलास कमलेश कुमार ने घटना की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ आगजनी एवं उपद्रव की घटना की भी जांच की जा रही है।

गुरुद्वारा साहिब द्वारका दिल्ली में मनाई गई सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी |
1 अक्टूबर 2026गुरद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर 11, द्वारका, नई दिल्ली की ओर से गुरुद्वारा सुधार लहर और अकाली लहर के महानायक सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी की 100वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर, रविवार 20 सितंबर, 2026 को एक विशेष कीर्तन समागम आयोजित किया गया। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह (गुरदासपुर वाले) द्वारा पवित्र गुरबानी कीर्तन किया गया। इस विशेष समागम में सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के पोते व दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू, पश्चिमी दिल्ली की सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत, मटियाला विधान सभा के विधायक श्री संदीप सहरावत, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रमनजोत सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। द्वारका गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह, सचिव दविंदर पाल सिंह और कोषाध्यक्ष अरविंदर सिंह छतवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि हमे नई पीढ़ी को अपने इतिहास और विरासत की जानकारी देने की जरूरत है। हमे सरदार तेजा सिंह समुंदरी जी के जीवन, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश, पंथ और समाज कि सेवा के मार्ग पर और आगे बढ़ना चाहिए। दरबार साहिब परिसर में स्थित सरदार तेजा सिंह समुंदरी हाल, उनके जीवन की अमर स्मृति और योगदान का प्रतीक है। माननीय उपराज्यपाल महोदय ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व हे और हम सब को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता हे।

जहांगीरपुर खुर्जा-जेवर रोड पर कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल |
1 अक्टूबर 2026जहांगीरपुर:-(विनय शर्मा )जहांगीरपुर चौकी क्षेत्र में खुर्जा-जेवर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कार और टू-व्हीलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टू-व्हीलर सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान नगला जफरगढ़ निवासी कुलदीप पुत्र सुगंध स्वरूप (21 वर्ष) और सौरभ पुत्र भूप सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि कुलदीप जहांगीरपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है, जबकि सौरभ मौहलीपुर से मजदूरी करने के बाद घरेलू सामान लेने के लिए जहांगीरपुर आया था।बताया गया कि दोनों युवक टू-व्हीलर पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रही एक कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार और टू-व्हीलर दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा हादसे की सूचना मिलते ही जहांगीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सोनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल भेजा।चौकी प्रभारी के अनुसार कार और चालक पुलिस की कस्टडी में हैं। प्रारंभिक जानकारी में वाहन चालक को क्षेत्र के गांव थोरा का बताया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।
30 सितंबर 2026दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आज, 19 सितंबर 2026, शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिल्ली सरकार के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवलोक अपार्टमेंट परिसर में विभिन्न पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सोसाइटी में हरियाली को लगातार बनाए रखना भी है। इस अवसर पर आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम को उनके सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए “स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स” की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सोसाइटी में हरियाली बनाए रखने और पौधों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसाइटी के माली को भी संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवलोक अपार्टमेंट की ओर से Ajay Malhotra, S. Balasrinivasan, Partho Pritam Banerjee, Rameshwar Singh, Asha Rani Sharma, Harish Pruthi, Anita Tandon, Jitender Dua, Sangeeta, Naveen Gaur, Rohit, Rakesh Yadav, Nidhi, Vikram Agarwal, S.K. Gaur, Surinder Singh और Anil सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से सोनू गिरी, राकेश कुमार नरूला, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी और हर्षित गिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” अभियान के माध्यम से आपका सहयोग फाउंडेशन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने बुजुर्गों की स्मृति और सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम, सोसाइटीवासियों और कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद। एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दें। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम”

सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, स्थानीय निवासियों ने उठाया लाभ!
30 सितंबर 2026दिल्ली के द्वारका सेक्टर-17 स्थित सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट और आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके घर के नजदीक विभिन्न जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। कैंप का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को सर्वहित अपार्टमेंट के सोसाइटी मंदिर, पॉकेट-A, सेक्टर-17, द्वारका, नई दिल्ली में किया गया। कैंप के दौरान लोगों के लिए जनरल चेकअप, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, चेकअप, ECG, X-Ray, BMD और Eye Screening जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस पूरे आयोजन में आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम के साथ-साथ सर्वहित अपार्टमेंट की RWA टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान संस्था ने फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प मैं अपना योगदान दे रहे मौजूदा आकाश हॉस्पिटल द्वारका के डॉक्टरों व टीम का पटका व स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से सोनू गिरी, संजय अग्रवाल, पवन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, प्रवीन मुदगल, सचिन राठी, विपिन कुमार, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी, हर्षित गिरी और हेमा भाटिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। आपका सहयोग फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के लोगों तक केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग भी पहुंचाया जाए। स्वस्थ समाज और जागरूक समाज की दिशा में ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्था लगातार अपने सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास कर रही है।

नई आर्थिक नीति को लेकर सरकार ने बुलाई अहम बैठक
25 सितंबर 2026केंद्र सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी और आर्थिक विशेषज्ञ शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में रोजगार सृजन, छोटे उद्योगों को समर्थन और महंगाई नियंत्रण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सरकार का कहना है कि आने वाले महीनों में कई नई योजनाएं लागू की जा सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन कदमों से आम जनता को सीधा फायदा मिल सकता है, खासकर मध्यम वर्ग को।
सोशल न्यूज़
सब देखें
द्वारका मैं आपका सहयोग फाउंडेशन ने दिया “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” का संदेश! शिवलोक अपार्टमेंट में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।
3 अक्टूबर 2026दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट में आज, 19 सितंबर 2026, शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आपका सहयोग फाउंडेशन द्वारा दिल्ली सरकार के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” की कड़ी के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिवलोक अपार्टमेंट परिसर में विभिन्न पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अभियान में शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम के साथ-साथ सोसाइटी के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सोसाइटी में हरियाली को लगातार बनाए रखना भी है। इस अवसर पर आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम को उनके सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए “स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स” की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सोसाइटी में हरियाली बनाए रखने और पौधों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोसाइटी के माली को भी संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवलोक अपार्टमेंट की ओर से Ajay Malhotra, S. Balasrinivasan, Partho Pritam Banerjee, Rameshwar Singh, Asha Rani Sharma, Harish Pruthi, Anita Tandon, Jitender Dua, Sangeeta, Naveen Gaur, Rohit, Rakesh Yadav, Nidhi, Vikram Agarwal, S.K. Gaur, Surinder Singh और Anil सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन की तरफ से सोनू गिरी, राकेश कुमार नरूला, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी और हर्षित गिरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम” अभियान के माध्यम से आपका सहयोग फाउंडेशन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अपने बुजुर्गों की स्मृति और सम्मान को प्रकृति से जोड़ने का संदेश भी दे रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। शिवलोक अपार्टमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। आपका सहयोग फाउंडेशन की पूरी टीम की ओर से शिवलोक अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम, सोसाइटीवासियों और कार्यक्रम में शामिल सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद। एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का उपहार दें। “एक पेड़ दादा-दादी के नाम”

आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट ने आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के सहयोग से सर्वहित अपार्टमेंट मैं लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप।
3 अक्टूबर 2026द्वारका सेक्टर-17 स्थित सर्वहित अपार्टमेंट में आपका सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट और आकाश हेल्थकेयर हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को उनके घर के नजदीक विभिन्न जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। कैंप का आयोजन 20 सितंबर 2026 रविवार को सर्वहित अपार्टमेंट के सोसाइटी मंदिर, पॉकेट-A, सेक्टर-17 द्वारका नई दिल्ली में किया गया। कैंप के दौरान लोगों के लिए जनरल चेकअप, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, चेकअप, ईसीजी, X-Ray, BMD और Eye Screening जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कैंप में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस पूरे आयोजन में आपका सहयोग फाउंडेशन की टीम के साथ-साथ सर्वहित अपार्टमेंट की RWA टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान संस्था ने फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प मैं अपना योगदान दे रहे मौजूदा आकाश हॉस्पिटल द्वारका के डॉक्टरों व टीम का पटका व स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से सोनू गिरी, संजय अग्रवाल, पवन शर्मा, सुनील कुमार गुप्ता, प्रवीन मुदगल, सचिन राठी, विपिन कुमार, पूर्वा कुमारी, राधिका गिरी, हर्षित गिरी और हेमा भाटिया सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। आपका सहयोग फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के लोगों तक केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग भी पहुंचाया जाए। स्वस्थ समाज और जागरूक समाज की दिशा में ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्था लगातार अपने सामाजिक दायित्व को निभाने का प्रयास कर रही है।

आपका सहयोग फाउंडेशन ने द्वारका मार्केट मैं "स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका" का दिया संदेश, MCD का मिला सहयोग |
3 अक्टूबर 2026दिल्ली | 2 अक्टूबर 2026 | द्वारका में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर “स्वच्छ द्वारका, सुंदर द्वारका” के संदेश के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान आपका सहयोग फाउंडेशन (ट्रस्ट) एवं MCD द्वारका वार्ड-A के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता अभियान ड्राइव” का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से करीब 2 बजे तक, द्वारका सेक्टर-12, मार्केट में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम ने, संजय अग्रवाल जी व सोनू गिरी की अध्यक्षता मैं मार्केट एसोसिएशन और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा सिर्फ कूड़ेदान मैं ही डालें इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। अभियान में निगम पार्षद द्वारका वार्ड-A, माननीय रामनिवास गहलौत जी व वार्ड अध्यक्ष जगविंदर सिंह भी उपस्थित रहे, साथ ही स्वच्छ अभियान मैं बखूबी भूमिका भी निभाई जिनके सानिध्य एवं मार्गदर्शन से स्वच्छता अभियान मैं चार चांद लग गये। वहीं आपका सहयोग फाउंडेशन व मार्केट की तरफ़ से मौजूदा टीम मैं संजय अग्रवाल, सोनू गिरी, प्रवीण मुदगल, सचिन राठी, राजेश नरवाल, सुनील गुप्ता, प्रेम अरोरा, हरीश सखूजा, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज सहरावत, हर्षित गिरी, राधिका गिरी, संजय, व अन्य सहयोगी मौजूद रहे। वहीं MCD की तरफ सफाई कर्मचारियों में AK Singh (इंस्पेक्टर), देव दास (ASI) राकेश (ASI), कुलदीप, अनिल, सुरेश, ईश्वर, राजेश, विजय, विनोद, नवीन, विजेंद्र इनके अलावा ठेकेदार मनीष ने भी ट्रैक्टर ट्रॉली भेज विशेष सहयोग दिया| आपका सहयोग फाउंडेशन संस्था की तरफ से वार्ड- A निगम पार्षद राम निवास गहलौत जी व वार्ड अध्यक्ष जगविंदर जी का स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स की ट्रॉफी व पटका पहना कर स्वागत किया, साथ ही सभी MCD कर्मचारियों को टी-शर्ट, व मैडल पहनाकर सम्मानित किया। आपका सहयोग फाउंडेशन की ओर से लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। “हमारा उद्देश्य सिर्फ एक दिन सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि हमारा द्वारका क्षेत्र हमेशा स्वच्छ और सुंदर बना रहे।” इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छ हो द्वारका—जिम्मेदारी है हमारी” का संदेश दिया गया और लोगों से स्वच्छता की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।

ज़रूरतमंद परिवारों को बांटे गए राशन किट
25 सितंबर 2026एक स्वयंसेवी संस्था ने शहर के गरीब परिवारों की मदद के लिए राशन वितरण अभियान चलाया। इस मुहिम में सैकड़ों परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान आने वाले महीनों में भी जारी रहेगा, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
सब देखें
आपका सहयोग फाउंडेशन
1 अक्टूबर 2026आपका सहयोग फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो समाजहित मैं लगातार कार्य कर रहा है अधिक जानकारी के आप संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट देख सकते हैं। www.aapkasahyogfonfation.in

Radhika Properties & Interior
1 अक्टूबर 2026अगर आपका द्वारका दिल्ली या द्वारका एक्सप्रेसवे गुड़गांव मैं रेसिडेंशियल या कमर्शियल प्रोपर्टी खरीदना, बेचना या रेंट पर लेना या देना चाहते हैं, तो संपर्क करें, आप गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं हमारा फेसबुक पेज भी है। राधिका प्रॉपर्टीज एंड इंटीरियर

Aapka Sahyog Foundation
1 अक्टूबर 2026आपका सहयोग फाउंडेशन एक सामाजिक संगठन है जो समाजहित मैं लगातार कार्य कर रहा है अधिक जानकारी के आप संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट देख सकते हैं। www.aapkasahyogfonfation.in

आपका सहयोग फाउंडेशन (Trust) एवं MCD द्वारका वार्ड-A के संयुक्त तत्वावधान में “स्वच्छता अभियान ड्राइव”
1 अक्टूबर 2026दिनांक: 2 अक्टूबर 2026, ⏰ समय: प्रातः 9:00 बजे, 📍 स्थान: द्वारका सेक्टर-12, सेक्टर-4 एवं सेक्टर-5 मार्केट माननीय रामनिवास गहलौत जी, निगम पार्षद, द्वारका वार्ड-A, के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में, विशेष स्वच्छता अभियान, का आयोजन किया जाएगा। 🙏 आप सभी सादर आमंत्रित हैं 🙏 आइए,अपने बाजार व द्वारका को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहभागी बनें। कार्यक्रम अध्यक्षता समस्त आपका सहयोग फाउंडेशन टीम एवं मार्केट एसोसिएशन संपर्क-:संजय अग्रवाल: 98114 45625, सोनू गिरी: 99997 67740 “स्वच्छ हो द्वारका — जिम्मेदारी हमारी जिम्मेदारी,
राशिफल
सब देखें
आज का राशिफल, दिनांक - 12 अक्टूबर 2026, दिन - सोमवार
12 अक्टूबर 2026आज का राशिफल 🌹👉मेष राशि (Aries)- आपको अपने तल्ख़ रवैये के कारण ख़ामियाज़ा उठाना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें, क्योंकि शिष्टाचारी इंसान कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत ज़रूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीक़े से कहें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें- विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। काम पर चीज़ें थोड़ी अजीब हो सकती हैं, आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके ख़िलाफ़ जा रहा है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। वैवाहिक जीवन के नज़रिए से आज के दिन आपके सब्र का इम्तिहान हे। चीज़ें क़ाबू में रखने के लिए मन को शान्त रखें। 🌹वृश राशि ,(Taurus)- स्वार्थी इंसानों से बचने की पूरी कोशिश करें,क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। रोमांस को झटका लगेगा और आपके कीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है,जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा। 🌹मिथुन राशि (Gemini)- स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्ध हो सकता है, कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है,ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को अपने उपर हावी न होने दें, आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ यही ख़ास है आज। 🌹कर्क राशि (Cancer)- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। ख़र्चो में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका दिमाग फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त आ गया हैं, अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। 🌹सिंह राशि (Leo)- अपने ख़राब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। दफ़्तर में हर कोई आपको चुनौती देने को आमादा है; हिम्मत रखें। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। 🌹कन्या राशि (Virgo)- जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा, कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें। 🌹तुला राशि (Libra)- आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। कोई ऐसा जिस पर आप यक़ीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन ज़रूरी है, लेकिन अगर आप ग़ुस्से में कोई क़दम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है। 🌹वृषिक राशि (Scorpio)- आपके पति-पत्नी की सेहत तनाव और फिक्र की वजह बन सकती है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयाँ हल हो जाएंगी। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। कार्यालय में सब कुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है। 🌹धनु राशि (Sagittarius)- हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़र अन्दाज़ करें। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने जीवनसाथी के साथ आप आज एक शानदार शाम गुज़ार सकते हैं। 🌹मकर राशि (Capricorn)- धैर्य बनाए रखें,क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं,लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती हैं। 🌹कुम्भ राशि (Aquarius)- अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें-यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। 🌹मीन राशि (Pisces )- लम्बी यात्रा के लिहाज़ से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफ़ी फ़ायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फँसने से बचे रहेंगे। आज आपको भूमि, रियल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। 🌹👉 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभ आशीष । 🌹👉दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। 🌹👉आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। 🌹👉आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 🌹👉ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9 शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :⤵️ ➡️घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। 🌹👉किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 🌹👉शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। 🌷अशांति मिटाने का उपाय🌷 🐄 गाय के गोबर के कंडे लें, उसके ऊपर घी में भीगे हुए चावल डालकर जलाएं l घर में शांति आएगी व वास्तु दोष दूर होंगे l 🌷दरिद्रता दूर करने का उपाय🌷 🌞 सूर्य नारायण को प्रार्थना करें, जल चढ़ायें। 🐄 चावल और गाय के दूध की खीर बनायें और सूर्य देव को भोग लगायें । 👉🏻 इतवार को बिना नमक के भोजन करने को कहा गया है । 👉🏻 ऐसा कुछ समय तक करने से दरिद्रता दूर होती है, इसमें शंका नही । 🌷घर के झगड़े शांत करने का उपाय🌷 🏡 घर में झगड़े होते तो एक लोटा पानी लेकर रात को सोते समय पलंग के नीचे रखो और दूसरे दिन सुबह वो पानी घर में छाँटो और पीपल को सींच दो, घर के झगड़े खत्म होगे ।

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2026, शनिवार
11 अक्टूबर 2026🌤️ दिनांक - 11 अक्टूबर 2026 🌤️ दिन - रविवार 🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)* 🌤️ शक संवत -1948 🌤️ अयन - दक्षिणायन 🌤️ ऋतु - शरद ॠतु 🌤️ मास - आश्विन 🌤️ पक्ष - शुक्ल 🌤️ तिथि - प्रतिपदा रात्रि 09:30 तक तत्पश्चात द्वितीया 🌤️ नक्षत्र - चित्रा रात्रि 10:32 तक तत्पश्चात स्वाती 🌤️ योग - वैधृति रात्रि 09:05 तक तत्पश्चात विष्कंभ 🌤️*राहुकाल - शाम 04:50 से शाम 06:18 तक* 🌤️ सूर्योदय - 06:33 🌤️ सूर्यास्त - 06:16 👉 दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे 🌹 आज का राशिफल 🌹 🌹👉 मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से हल होंगे और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, इसलिए आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 🌹वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बाद में बढ़ने लगेंगी। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका मन कामकाज में थोड़ा कम लगेगा। किसी बात को लेकर आपकी लोगों से खटपट होने की संभावना है। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर बोलनी होगी। 🌹मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरे एक्टिव रहेंगे, उन्हें किसी की सलाह पर चलने से बचना होगा। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख और संबंधों में वृद्धि होगी। आपको काम को लेकर अधिक थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके मनचाहे खर्च भी आपको परेशान कर सकते हैं, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का कोई नया टैलेंट जाग सकता है। 🌹कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, क्योंकि वह आज बढ़ सकते हैं। आपकी किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आप कहीं घूमने फिरने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। 🌹सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज -मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। 🌹कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आपकी कोई मन की इच्छा अटकी हुई थी, तो वह आज बाहर आ सकती है। आपको अपने सहयोगियों से कोई भी बात सोच समझकर बोलनी होंगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने शौक की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कोई लेनदेन यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह आज हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 🌹तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके किसी सहयोगी से काम को लेकर खटपट होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा। 🌹वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी के करियर में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, लेकिन उन्हें आप आसानी से मात दे सकेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। 🌹धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। सोच समझ से आप कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में लोग हैरान रहेंगे। आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी से कोई बात थोड़ा सोच समझकर कहना होगा। विद्यार्थियों में कुछ नया करने की रुचि जाग सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। 🌹मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर टेंशन या उलझन चल रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपकी संतान भी आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकती है और कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने कामों को लेकर ज्यादा समस्या नहीं आएगी। आपके सभी काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। आप कुछ समय रिलैक्स करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको अच्छा फील होगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपकी तारीफ कर सकते हैं, जिससे आपके बीच प्रेम और बढ़ेगा। 🌹कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि अनबन चल रही है, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में आप थोड़ा सोच समझ कर ही आगे बढ़ें, क्योंकि आप किसी की दी गई सलाह पर चलेंगे, तो बाद में आपको पछतावा होगा। कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है, जिसके लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपके कुछ न विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। 🌹मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपके मन में किसी नए काम को लेकर हलचल रहने वाली है। घर में आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी न लगे, नहीं तो रिश्ते में दरार आने की संभावना है। संतान की तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, उनकी नौकरी से संबंधित समस्या भी समाप्त होगी। 🌹👉जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष। 🌹👉दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। 🌹👉ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। 🌹👉दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। 🌹👉आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। 🌹👉आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036 ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 🌹👉जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। 🌹👉बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। 🌹👉पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

सर्व पितृ अमावस्या,10 अक्टूबर दिन शनिवार, सनातन धर्म में क्या है, आज का महत्व
10 अक्टूबर 2026सर्व पितृ अमावस्या (अध्यात्म शास्त्र एवं ज्ञान) 🔱👉 10 अक्टूबर 2026 शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या है। इस दिन अपने परिवार एवं कुलवें में भूल-चूक वाले पित्रों का विसर्जन होता है। जिसे श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी जाती है।⤵️ 🌹👇👇👇🌹 🔥👉 जिन्होंने हमें पाला-पोसा, बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया, हममें भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के संस्कारों का सिंचन किया उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करके उन्हें तर्पण-श्राद्ध से प्रसन्न करने के दिन ही हैं श्राद्धपक्ष। 🔥👉 जिस प्रकार चारागाह में सैंकड़ों गौओं में छिपी हुई अपनी माँ को बछड़ा ढूँढ लेता है उसी प्रकार श्राद्धकर्म में दिए गये पदार्थ को मंत्र वहाँ पर पहुँचा देता है जहाँ लक्षित जीव अवस्थित रहता है। 🔥👉 पितरों के नाम, गोत्र और मंत्र श्राद्ध में दिये गये अन्न को उसके पास ले जाते हैं, चाहे वे सैंकड़ों योनियों में क्यों न गये हों। श्राद्ध के अन्नादि से उनकी तृप्ति होती है। परमेष्ठी ब्रह्मा ने इसी प्रकार के श्राद्ध की मर्यादा स्थिर की है।" 🔥👉 सर्व पितृ अमावस्या को पितर भूमि पर आते हैं । उस दिन अवश्य श्राद्ध करना चहिये। 🔥👉 उस दिन श्राद्ध नही करते हैं तो पितर नाराज होकर चले जाते हैं । 🔥👉 आप यदि उस दिन श्राद्ध करने में सक्षम् नही हैं तो उस दिन तांबे के लोटे में जल भरकर के भगवदगीता के सातवें अध्याय का पाठ करें और मंत्र "ॐ नमो भगवते वासुदेव"एवं " ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधा देव्यै स्वाहा" की 1-1 माला करके सूर्यनारायण भगवान को जल का अर्घ्य दें । 🔥👉 और सूर्य भगवान को बगल ऊँची करके बोले की मैं अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ। 🔥👉 वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करें। मैंने अपनी दोनों बाहें आकाश में उठा रखी हैं।और जिनका श्राद्ध किया जाये उन माता, पिता, पति, पत्नी, संबंधी आदि का स्मरण करके उन्हें याद दिलायें किः "आप देह नहीं हो। आपकी देह तो समाप्त हो चुकी है, किंतु आप विद्यमान हो। 🔥👉 आप अगर आत्मा हो.. शाश्वत हो... चैतन्य हो। अपने शाश्वत स्वरूप को निहार कर हे पितृ आत्माओं ! आप भी परमात्ममय हो जाओ। हे पितरात्माओं ! हे पुण्यात्माओं !अपने परमात्म-स्वभाव का स्मऱण करके जन्म मृत्यु के चक्र से सदा-सदा के लिए मुक्त हो जाओ। हे पितृ आत्माओ ! 🔥👉 *आपको हमारा प्रणाम है। हम भी नश्वर देह के मोह से सावधान होकर अपने शाश्वत् परमात्म-स्वभाव में जल्दी जागें.... परमात्मा एवं परमात्म-प्राप्त महापुरुषों के आशीर्वाद आप पर हम पर बरसते रहें.... 🌷ॐ....ॐ.....ॐ....🌷 ➡️ " पितृपक्ष के विषय में शास्त्रों में बताया गया है कि इन दिनों मनुष्य को अपना आचरण शुद्ध और सात्विक रखना चाहिए। इसलिए भोजन में मांस-मछली, मदिरा और तामसिक पदार्थों से परहेज रखना चाहिए।* 🔥👉 क्योंकि आप जो भोजन करते हैं उनमें से एक अंश पितरों को भी प्राप्त होता है। इन दिनों मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और काम-वासना से बचें। 😎👉🏻 ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जिनके पितर नाराज हो जाते हैं उनकी ग्रह दशा अच्छी भी हो तब भी उनके जीवन में हर पल परेशानी बनी रहती है। 😎👉🏻 श्राद्ध पक्ष में सयंम-नियम पालन करें, नहीं तो पितर देंगे शाप... 😎👉🏻 श्राद्ध पक्ष में गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं और कुत्ते, बिल्ली, चींटी और कौओं को भी आहार दें। इससे पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।* 🌹🙏ॐ पितृ देवतायै: नम:🙏🌹

आज का राशिफल, दिनांक - 10 अक्टूबर 2026 दिन - शनिवार
10 अक्टूबर 2026⛅दिनांक - 10 अक्टूबर 2026 ⛅दिन - शनिवार ⛅विक्रम संवत् - 2083 (गुजरात अनुसार 2082) ⛅*शकसंवत- 1948 ⛅अयन - दक्षिणायण ⛅ऋतु - शरद ⛅मास - आश्विन ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - अमावस्या रात्रि 09:19 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा ⛅नक्षत्र - हस्त रात्रि 09:42 तक तत्पश्चात् चित्रा ⛅योग - इन्द्र रात्रि 10:02 तक तत्पश्चात् वैधृति 🌥️*करण- चतुष्पाद 09.26 तक बादमे नाग 22.22 तक ⛅राहुकाल - सुबह 09:18 से सुबह 10:46 तक 🌥️ *यमगंड- 13.34 से 15.00 तक 🌥️*गुलिक- 06.22 से 07.49 तक ⛅सूर्योदय - 06:22 ⛅सूर्यास्त - 06:06 🌥️*चंद्रोदय- 05.48 🌥️*चंद्रास्त- 17.33 ⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:44 से प्रातः 05:33 तक ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:50 से दोपहर 12:37 तक 🌥️*विजय मुहूर्त- 14.12 से 14.59तक 🌥️*गोधूलि बेला- 17.42से 18.30तक (पीयूष धारा और वशिष्ठ संहितानुसार) ⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:49 से मध्यरात्रि 12:38 तक 🌹🐏मेष व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। 🌹🐂वृष भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। 🌹👫मिथुन धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। 🌹🦀कर्क वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 🌹🐅सिंह दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें। 🌹🙍♀️कन्या किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। 🌹⚖️तुला भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। 🌹🦂वृश्चिक संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। 🌹🏹धनु समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। 🌹🐊मकर प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। 🌹🍯कुंभ नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। 🌹🐟मीन धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। 🌹🙏व्रत पर्व विवरण🙏🌹 👉 *आज दर्श अमावस्या। 👉 *आज आश्विन अमावस्या। 👉 *आज सर्व पित्र अमावस्या का श्राद्ध। 👉 *आज अज्ञात मृत्यु-तिथिवालों का श्राद्ध। 👉 *आज महालय श्राद्ध समाप्त। 👉 *आज पितृपक्ष समाप्त। 💥 *विशेष- अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38) 🌷🙏विशेष अमावस्या🙏🌷 ➡️ 10 अक्टूबर 2026 रविवार को अमावस्या है । 🌑🙏🏻 अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण) 🌹🙏विशेष चतुर्मास🙏🌹 💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण) 💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।

