दिल्ली, 09 मई 2026 (प्रेस रिलीज): राजौरी गार्डन एसडीएम कार्यालय ने आश्रय और चौखंडी ग्राम सुधार समिति के सहयोग से “विकास भी, विरासत भी” विज़न पर आधारित जनजागरूकता अभियान और रवींद्र जयंती समारोह आयोजित कर इतिहास रचा। 200 से अधिक प्रतिभागी—वरिष्ठ नागरिक, बीएलओ, शिक्षक और बच्चे—उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एसडीएम ( राजौरी गार्डन) इति अग्रवाल (DANICS) की टीम के ओम प्रकाश , प्रधानाध्यापक, एस बी वी अशोक नगर और इंचार्ज जनगणना कार्य, चौखंडी ने स्व-गणना का लाइव डेमो दिखाया और एस डी एम ने जनगणना में भागीदारी का आह्वान किया। एमसीडी पार्षद सुनील चड्ढा बोले, “समय पर जनगणना से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा!” जनकपुरी एसडीएम हर्षित सैनी ने इसे तत्काल पूरा करने की अपील की।
रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि में गुरिंदर कौर और राखी चक्रवर्ती की रवींद्र संगीत-नृत्य प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध किया। संचालन ऋषि वशिष्ठ (आश्रय व चौखंडी ग्राम सुधार समिति महासचिव) ने किया। वंदे मातरम् से शुरू, जन गण मन पर समापन।
संपर्क: ऋषि वशिष्ठ, महासचिव, आश्रय व चौखंडी ग्राम सुधार समिति|
