breaking newsCITY EXPRESS NEWSHINDI NEWSJAIPURKOTPUTLIRAJASTHAN

भाजपा मुख्यालय पर युवा आक्रोश महा घेराव को लेकर बैठक संपन्न,18 जुलाई को कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में अजमेर चलकर आरपीएससी का घेराव करने का आह्वान किया I

बिल्लुराम सैनी,कोटपुतली :- भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर राजस्थान युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची गार्ड की अध्यक्षता में युवा आक्रोश महा घेराव रैली को लेकर बैठक संपन्न हुई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची गार्ड ने सभी भाजपा के समस्त पदाधिकारीयों, मंडल अध्यक्षों एवं सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में अजमेर चलने का आह्वान किया। कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। प्रदेश की महाभ्रष्ट, युवा विरोधी और पेपर लीक कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान द्वारा अजमेर में किए जाने वाले युवा आक्रोश महाघेराव के संदर्भ में भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आयोजित प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेश सराधना, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ टोरड़ा, दक्षिण मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजयुमो राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को अजमेर चलने का आह्वान किया। पेपर लीक मामलों को लेकर राजस्थान की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं को आरपीएससी अजमेर का 18 जुलाई को घेराव करने को कहा। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी युवा कार्यकर्ताओं को अजमेर चलने का आह्वान किया। आगामी 18 जुलाई को अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के घेराव को लेकर भाजपा मुख्यालय पर आयोजित जयपुर उतर , दक्षिण , शहर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेकर युवा आक्रोश महा-घेराव का पोस्टर विमोचन किया।