breaking newsCITY EXPRESS NEWSHINDI NEWSJAIPURKOTPUTLIRAJASTHAN

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हामिद खान मेवाती का किया अभिनन्दन|

बिल्लूराम सैनी, कोटपूतली:- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेषाध्यक्ष हामिद खान मेवाती का स्थानीय जयविलास मैरीज गार्डन में जयपुर जिला देहात उत्तर के मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन कर फूल मालाओं एवं साफा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेषाध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने अल्पसंख्यकों का शोषण करने का कार्य किया है जबकि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो सभी भारतीयों के विकास के प्रति संकल्पित है। उन्होंने कहा की कुछ लोग जनता को गुमराह करने में लगे हैं, कुछ भारत विरोधी बुद्धिजीवी आज मुखर होकर देश की जनता को गुमराह करने लगे हैं। उन्हें कभी भी कामयाबी नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राजस्थान में मुस्लिम समाज को भाजपा के साथ जोड़ने पर बल दिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेष की युवा विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी भ्रष्टाचार में लिप्त काॅग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फैकने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामहामंत्री सुरेन्द्र चैधरी, मोर्चा जिला महामंत्री निजामुदिदन काजी ने किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के भाजपा नेेता मुकेश गोयल, पूर्व विधायक डाॅ. फूलचन्द भिण्डा, शंकर लाल कसाना, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष प्रमोद कुमार गुरूजी, विधानसभा विस्तारक मोहरसिंह, जिला पार्षद अमीचन्द धानका,जिलामंत्री रविन्द्र सिंह शेखावत,किसान मोर्चा जिलामंत्री दिलीप यादव, जयपुर जिला देहात उत्तर जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान, निजामुद्दीन काजी, जिला उपाध्यक्ष सरफराज चैहान, शहजाद कुरेशी, ईशाक खान, जिला मंत्री शरीफ कुरेशी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अजीत सिहं चौहान,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल,दयाराम कुमावत, भाजयुमो पश्चिम मंडल मण्डल अध्यक्ष राजेश सराधना, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रमन सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य वसीम खान, जिला आईटी प्रभारी सलमान खान, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष सरफराज खान, अषोक सिंह, नगर अध्यक्ष शौकत खान, सद्दाम खान, बाबर खान, इद्रीस खान, नजीम लुहार, फतेह खान, हामिद खान, लियाकत अली, कालू खान, असलम खान, महमूद लोहार, सराज लुहार, बिलाल लुहार, शजद लुहार, गुलाम लुहार, मुजीप लुहार, इमरान लुहार, आसिफ लुहार, मोहिन लुहार, इकरामुद्दीन अन्ना लोहार, जियाउल हक, मुमताज लुहार, उपेन्द्र सिंह शेखावत, सुनील यादव, हरदान लीडर, कपिल शर्मा, महावीर सिंह, पूर्व मोहन सिंह शेखावत, सरपंच राधेश्याम जांगिड़, सूर्यकांत शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।