
लोकेशन :- द्वारका,रिपोर्ट :- मारीदास :- द्वारका सेक्टर-11 में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी को बढ़ावा के लिए सामाजिक संगठन भूमि अर्पण ने एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया, जो एनएबी सरोजिनी त्रिलोक नाथ होम फॉर द ब्लाइंड में सम्पन हुआ। भूमि अर्पण की अध्यक्षा नीना धवन ने संगठन के उद्देश्य ‘धरती माँ को लौटाएं’ को दोहराते हुए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए शिक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड दिल्ली की निदेशक एनटीपीसी एचआर अधिकारी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता तथा प्रशासन जनसंपर्क प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाली वीणा मेहता वर्मा उपस्थित रहीं। सुश्री वर्मा ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कीए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और पर्यावरण सरंक्षण को सामाजिक दायित्व बताया। उन्होंने युवाओं से प्रकृति को बचाने की पहल में भाग लेने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में नीति कपूर द्वारा प्रेरक वार्ता, गुरुचरण और सुशील के साथ संगीत व पर्यावरण का संगीतमय मेल, मोनिका जी द्वारा ‘प्लास्टिक को ना कहो’ विषय पर मार्गदर्शन, पूनम द्वारा ‘पुराने कपड़ों का पुनः उपयोग’ पर व्यावहारिक प्रस्तुति, ईशा जी द्वारा पर्यावरण कार्यों में सोशल मीडिया की शक्ति के प्रभावी उपयोग करना बताया गया।