Dwarka Delhi :- दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल द्वारका में BMK Awards 2025 भारतीयन मास्टर किचनर अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन हुआ, यह एक ऐसा मंच था, जहाँ भारत के कोने कोने से आए होम सैफ्स, बेकर्स और फूड प्रयोनर्स को उनकी मेहनत और हुनर के लिए सम्मानित किया गया,
इस आयोजन की सूत्रधार और मॉम्स मैजिक कुकिंग की संस्थापक समीक्षा अग्रवाल ने 2018 में इस सफर की शुरुआत की थी, 7 वर्षों में MMC ने न सिर्फ प्रतियोगिताएं कराईं, बल्कि होम सैफ्स को पहचान और आत्मविश्वास देने का काम भी किया, BMK Awards इसी सपने की सबसे बड़ी उड़ान है,
इस वर्ष अवॉर्ड विजेताओं ने बिहार, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, लखनऊ, गोवा, कोलकाता, दुबई, असम और दिल्ली एनसीआर जैसे स्थानों से आकर इस मंच की गरिमा बढाई,
Goldiee Group ने इस आयोजन में टाइटल पार्टनर की भूमिका निभाई और कार्यक्रम की सफलता में बढ़ चढ़कर सहयोग दिया, उनके सहयोग से मंच को एक भव्य स्वरूप और विस्तृत पहुँच मिली,
इस आयोजन में रेडिसन ब्लू होटल के जीएम श्री राकेश सेठी, गोल्डी मसाले के मार्केटिंग हेड श्री लोकेश अरोड़ा, और फूड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध शेफ्स ने भी शिरकत की और कार्यक्रम को गौरव प्रदान किया।
BMK Awards 2025 एक ऐसा मंच रहा, जहाँ हर स्वाद, हर संघर्ष और हर कहानी को सम्मान मिला एक रसोई से निकलकर रौशनी तक पहुंचने वाली यात्रा का उत्सव दिल्ली में खूब चमका।
