जेवर / गौ.बुद्ध नगर :- उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की उन्नति, प्रगति व उन्हें भय मुक्त समाज देने के लिए कृत संकल्प है,इसके लिए समस्त प्रदेश में ‘मिशन शक्ति’ का आगाज़ किया गया है, इसी विषय को लेकर आज वार्ड 10 के सभासद मौ.सुलेमान के निवास पर जेवर थाना महिला पुलिस की टीम ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी ‘मिशन शक्ति’ के तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, विमेन पावर लाइन नंबर 1090, विमेन हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन नंबर 102, एम्बुलेंस सेवा नंबर 108, चाइल्ड लाइन नंबर 1098, अग्निशमन सेवा 101, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के विषय में उपस्थित महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी ।इसके अतिरिक्त महिलाओं से सम्बंधित अपराधों के विषय में भी विस्तार से समझाया तथा उपस्थित महिलाओं के सवालों का भी जवाब दिया। इस अवसर पर काफ़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
