नोएडा, 21 जून :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-137 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फेलिक्स हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्वीटी उपाध्याय (उपायुक्त, उद्योग – नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश) विशिष्ट अतिथि दिशा द्विवेदी यूपीएससी 2024 एआईआर-672 रहीं। उन्होंने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
योग सत्र का संचालन नव योग केंद्र, सेक्टर 137 की सुश्री पूर्णिमा जोशी और युवा सोच आर्मी की टीम द्वारा किया गया। सत्र में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।
फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी. के. गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, “योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। हमें इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।”
रोहित कुमार जोगी ने कहा, “योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। इसे अपनाकर हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।”
मौके पर फेलिक्स हॉस्पिटल की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सौम्या आहूजा, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट श्री सुमित गुप्ता, सीनियर ऑपरेशंस मैनेजर श्री विनोद जोशी, तथा युवा सोच आर्मी के संस्थापक रोहित कुमार जोगी भी उपस्थित रहे |
