प्रेस विज्ञप्ति,
सेवा में संपादक महोदय,
आज दिनांक 26-6-2025दिन बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में एक बैठक प्रमोद शर्मा के आफिस जेवर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के केंप कार्यालय पर जफर खान कीअध्यक्षता में हुई जिसका संचालन पप्पू नागर ने किया तथा निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर तय किया गया कि 28जुलाई को ज़ीरो पाइंट ग्रेटर नोएडा पर तीनों प्राधिकरण व ट्रेफिक पुलिस प्रशासन के द्वारा ट्रेक्टर ट्राली का अनावश्यक चालान को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
(1) यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सभी किसानों को पूरे यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के प्रत्येक जिले में पुस्तैनी माना जाए या पुस्तैनी- गैर पुस्तैनी का भेद भाव खत्म किया जाए।
(2) मुर्दा मवेशी प्लांट व मुर्दा मवेशी टेंडर छोडा जाए।
(3) यमुना एक्सप्रेस वे के किसानों को आवासीय प्लाट व अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए।
(4) यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गाँवों में घरोंनी का लाभ दिया जाए।
(5) पुनर्ग्रहण की गई आबादियों का निस्तारण किया जाए।
आगे से गांवों की पुरानी आबादियों का सर्वे करने के बाद ही अधिग्रहण किया जाए ताकि पूर्व जैसी समस्या पैदा न हो।
जेवर कस्बे का बाईपास बनवाया जाए।
(6) जिन किसानों की जमीन 2009-10-11 में अधिग्रहण कर धारा 4/6लग गई थी परंतु कब्जा परिवर्तन नहीं हुआ था उन सभी गायों का सर्वे कराकर आबादी वाले नंबर को छोड़कर बाद बाकी को जिस तारीख में कब्जा परिवर्तन हो उसी तारीख का मुआवजा वितरण किया जाए। तथा जिन गाटों का कब्जा परिवर्तन हो गया है उन में करार तथा एवार्ड की अंतर धनराशि को बोर्ड में पास करा कर अन्य सभी सुविधा भी दी जाएं।
(7) शुरू की गई सभी औद्योगिक गतिविधियों में नक्शा 11 के अनुसार 40% आरक्षित कोटे में हस्तक्षेप ना हो संपूर्ण लाभ दिया जाए क्योंकि दूसरे जिलों से यहाँ का आधार कार्ड बनवा कर कोटे में हस्तक्षेप किया जा रहा है
(8) क्षेत्र में स्किल यूनिवर्सिटी व ई एस आई अस्पताल की व्यवस्था हो। शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों में भी 40% रिजर्व कोटा विषेश छूट के साथ आरक्षित हो।
(9) चूंकि आज प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति जेवर एयरपोर्ट के किसानों के त्याग के कारण मजबूत हुई है इसलिए उनको आरक्षित 20% भूमि में आवासीय/कामर्शियल गतिविधियों में तथा शिक्षा/स्वास्थ्य) रोजगार की व्यवस्था एवं विस्थापित गांवों के नागरिकों की आर्थिक/धार्मिक एवं अन्य सभी सुविधाओं का विषेश ध्यान रखा जाए।
(10) किसानों की फाईल लगाने की सुविधानुसार 1369 फसली/41/45 के डाक्यूमेंट्स प्राधिकरण में ही उपलब्ध हों। तथा जो गाँव संपूर्ण अधिग्रहण हो गये उनकी नक्शा नजरी प्राधिकरण में ही जमा हो क्योंकि वहाँ के सरकारी रास्ते व तालाब आदि का पुनर्ग्रहण होकर प्राधिकरण के नाम ही दर्ज हो गये हैं।
(11)आज भी प्राधिकरण द्वारा उटरावली, महमूद पुर, मकसूद पुर भुन्ना तगा आदि गांवों में पुरानी आवादि तथा गांव से सटी वादियों पर धारा 10की कार्यवाही कर ध्वस्तीकरण कर तैयारी यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही है जबकि भूमाफिया संपूर्ण यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध कालोनियों को काट रहे हैं उनका इनके पास कोई इलाज नहीं।
(12) ज़ेवर एयरपोर्ट के किसानों की आर एण्ड आर एवं विस्थापन की व अन्य समस्याओं का भी कोई निस्तारण नहीं किया गया और यह भी अवगत नहीं कराया गया कि किसको कहां विस्थापित किया जाना है इन सभी समस्याओं को लेकर 28-7-2025से ज़ीरो पाइंट ग्रेटर नोएडा से आर पार की लड़ाई का विगुल फूंका जाएगा।
आज की बैठक में विनोद भाटी विनोद चौधरी, विश्वास नागर अजय तालान रविन्द्र चौधरी, उदयभान मलिक महेश अत्रि हरेंद्र चौधरी,अशोक छातंगा कुनाल अत्रि विपिन शर्मा दिनेश शर्मा विनित शर्मा आदि पदाधिकारी मोजूद रहे।

