प्रेस विज्ञप्ति
तत्काल प्रकाशन हेतु/नोएडा :- युवा सोच आर्मी एक विशेष पहल के तहत “भारत क्रिएटर्स कॉन्क्लेव” का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य देशभर के रचनात्मक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को एक साझा मंच पर लाना है। यह कार्यक्रम 26 जुलाई 2025, रविवार को शाम 06 बजे से हॉलिडे ग्रैंड होटल ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर्स, लेखकों, फिल्मकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अन्य रचनात्मक पेशेवरों को एक साथ लाकर उनके अनुभवों, विचारों और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करना है।
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर्स, लेखकों, फिल्मकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अन्य रचनात्मक पेशेवरों को एक साथ लाकर उनके अनुभवों, विचारों और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करना है।
इस आयोजन में कई प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और प्रेरणादायक वक्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगे। यह कार्यक्रम न केवल नेटवर्किंग का सुनहरा अवसर होगा, बल्कि नए और उभरते क्रिएटर्स के लिए सीखने, सहयोग करने और प्रेरणा प्राप्त करने का भी उत्तम मंच सिद्ध होगा।
युवा सोच आर्मी के संस्थापक रोहित कुमार जोगी ने बताया:
“हम भारत के क्रिएटर्स के लिए एक समर्पित और सशक्त समुदाय का निर्माण कर रहे हैं, जो विकसित भारत की डिजिटल यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभा सके। हमारा विश्वास है कि आज के क्रिएटर्स वह सेतु हैं, जो समाज की अनदेखी सोच को भी जनमानस तक पहुँचा सकते हैं। हर व्यक्ति के भीतर छुपी स्किल्स को दुनिया के सामने लाने का यह हमारा प्रयास है। युवा सोच आर्मी के सभी सदस्य इस मिशन के तहत ‘लीडरशिप को जगाने’ का संकल्प ले चुके हैं।
युवा सोच आर्मी सह- संस्थापक (को-फाउन्डर) आशीष कुमार अग्रवाल का यह कहना है कि यह आयोजन निश्चित रूप से उन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा जो डिजिटल क्षेत्र में कुछ नया और सार्थक करने की आकांक्षा रखते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य सहयोगी जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) पोस्टर लॉन्चिंग मे चित्रेश सोनी,
मोटिवेशनल स्पीकर अमर चौधरी, पूजा मल्होत्रा पॉडकास्ट, आदर्श पांडे नेमोलॉजिस्ट, अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु मनमोहन योगी,डॉ. अंशुमान कुमार – ऑन्कोलॉजिस्ट, दुर्वेश यादव, शिवानी अग्रवाल पॉडकास्टर, ज्योतिषी कार्तिक रावल, कंटेंट क्रिएटर अनुप गुप्ता, लाखों सब्सक्राइबर यूट्यूबर्स अपस्थति में शामिल हुए।
