कोटपुतली :- कस्बे स्थित श्री कृष्ण छात्रावास में सहयोग प्रदान करने का सिलसिला जारी है। भामाशाहों द्वारा अपनी सरकारी सेवा से सेवा निवृत्त होने के उपलक्ष्य में यादव समाज को एक लाख तेईस हजार रूपए भेंट किए। प्रवक्ता रामकरण यादव अवार्डी ने बताया कि गोरधनपुरा निवासी सरदार सिंह यादव सुपुत्र भूरा राम यादव पशुधन प्रसार अधिकारी, जगदीश प्रसाद यादव सुपुत्र जम्मन राम यादव ढाणी जोशीवाली अध्यापक पद से सेवानिवृत्त होने पर दोनों ने क्रमशः 51-51000 रूपए तथा नरेंद्र कुमार यादव सुपुत्र सुल्तान सिंह यादव आयुष वरिष्ठ कम्पाउन्डर पद से सेवानिवृत्त होने पर इक्कीस हजार रूपए कुल एक लाख तेईस हजार रूपए का सहयोग प्रदान किया। पूर्व समाज अध्यक्ष गिरधारी लाल यादव गुरूजी के नेतृत्व में समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा भामाशाहों का माल्यार्पण व राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित राव साहब घीसाराम यादव ,रघुवीर यादव सरपंच, अरविन्द यादव पूर्व सरपंच, एडवोकेट मुकेश यादव, प्रकाश यादव झाड़ावाली, कैलाश यादव गुरूजी, भूपसिंह थानेदार, रमेश हवलदार, रामजीलाल यादव, विरेन्द्र यादव, महेश यादव, बिल्लू यादव, शिम्भू पीटीआई, रोहिताश यादव, कैलाश कम्पाउन्डर, अर्जुन यादव,धूणाराम हवलदार आदि ने युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षा प्राप्ति में मदद करने वाले सभी भामाशाहों का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।
