नई दिल्ली/रिपोर्ट मारीदास :- दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में, 3 जुलाई 2025 को, एक विशेष राष्ट्रीय सम्मेलन एकता के लिए विकास, विकसित भारत 2047 की ओर, एक सामूहिक यात्रा का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न, इस आयोजन का उद्देश्य था, भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में साझा दृष्टिकोण, नेतृत्व और नीतिगत संवाद को बढ़ावा देना, सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री, सैयद शहनवाज़ हुसैन द्वारा किया गया, इस ऐतिहासिक आयोजन की संकल्पना और रूपरेखा, NDTV इंफ्लुएंसर एवं नीति आयोग में मेंटॉर ऑफ चेंज राबिया भाटिया द्वारा तैयार की गई, सम्मेलन में दो प्रमुख पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं जिसमें वन नेशन, वन विज़न, विकसित भारत 2047 में उद्योगों की भूमिका इन सत्रों में आत्मनिर्भरता, सहयोगात्मक नेतृत्व, समावेशी विकास और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली विचार साझा किए गए। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोनों से आए नीति विशेषज्ञों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और युवा प्रतीकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख प्रतिभागियों में शामिल थे
गिरीश लूथरा, ध्रुव लूथरा, कृष्णकुमार श्रीनिवासन, निर्वाण बिड़ला, डॉ. दीपक शेनॉय, सिद्धार्थ हवेलिया, अंकित जैन, राहुल सक्सेना, श्रीकांत अप्पाना, अवनीश सूद, कीर्ति अक्किनेनी, डॉ. शलय राज, कर्नल राजीव मनु, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. बिकाश शर्मा, डॉ. भरत भुषण, के.जी. सिद्धार्थ, बिन्नी पिल्लई, श्याम गुप्ता, अजय राजपाल, वंदना सक्सेना, डॉ. मंगेश, मुनीश जिंदल, सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. निखिल श्रीवास्तव, नैन्सी जैन, महेश्वरी डांगवाल, सुजाता विश्वास, अंजू खुराना, मनोज ढंडा, प्रशांत गुप्ता, दिशी भटनागर, भक्ति दुबे, जान्हवी पंवार सहित कई अन्य प्रतिष्ठित वक्ता और सामाजिक नवप्रवर्तक। इस मौके पर वैश्विक व्यापारिक पत्रिका Influence 360 का भव्य शुभारंभ भी किया गया, जो भारत के भविष्य निर्माण में योगदान देने वाले प्रेरणास्रोतों को समर्पित है। ब्रांड विस्टा कंसल्टिंग की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं और सहभागियों को इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया गया। आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि एकता और साझा नेतृत्व ही विकसित भारत के निर्माण की नींव हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत के इस महाअभियान में यह सम्मेलन एक प्रेरणास्पद कदम है, जो विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में देश को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता।
