गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश | 9 जुलाई 2025 :- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘वृक्षारोपण महाभियान – 2025’ के अंतर्गत जनपद गौतमबुद्ध नगर में दिनांक 09 जुलाई 2025 को एक भव्य और ऐतिहासिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेशभर में 37 करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देना है। गौतमबुद्ध नगर में यह कार्यक्रम यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे जेवर क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां किलोमीटर 36 पर 9000 से अधिक पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश शाशन द्वारा इस वृहद् वृक्षारोपण को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जा रहा है। इस पूरे अभियान में जेपी इंफ्राटेक की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। संस्था ने न केवल भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की, बल्कि वृक्षारोपण की समुचित योजना, व्यवस्थापन, समतलीकरण एवं तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया। जेपी इंफ्राटेक ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी पूरी टीम एवं संसाधनों को सक्रिय रूप से लगाया, जिससे कार्यक्रम को निर्धारित समय में सफलता पूर्वक संपन्न किया जा सका। उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त सहयोग से यह आयोजन एक मॉडल कार्यक्रम के रूप में सामने आया, जो भविष्य में पर्यावरणीय संरक्षण के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
कार्यक्रम में निम्नलिखित पदाधिकारियोँ ने वृक्षारोपण किया।
श्री अम्बा प्रकाश शर्मा (अपर जिला कृषि अधिकारी)
सुश्री ऋचा शर्मा (उद्यान निरीक्षक)
श्रीमती रिनी शर्मा (उद्यान विभाग)
श्री प्रशांत कुमार (उद्यान विभाग)
श्री नरेंद्र कुमार (उद्यान विभाग)
यमुना एक्सप्रेसवे से उपस्थित प्रतिनिधिगण:
श्री जय प्रकाश, (डी. जी. एम.)
श्री मुकेश कुमार शर्मा, (डी. जी. एम.)
श्री जे के शर्मा जी (वरिष्ठ प्रबंधक)
श्रीमती मिनाक्षी वर्मा (प्रबंधक)
श्री अनुज कुमार (प्रबंधक)
श्री विशन शर्मा (एडमिन)


