कोटपूतली :- गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवाना अहीर कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास परिसर में सभी गुरुजनों व विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न किस्म के 700 पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया। तथा सभी बालक बालिकाओं को घर पर पौधारोपण करने के लिए पौधे वितरित किए गए। कार्यवाहक संस्था प्रधान कृष्ण कुमार खजोतिया व प्रवक्ता रामकरण यादव अवार्डी अनुसार प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन संभव है। हमें प्रकृति को भी गुरु मानते हुए इसका पूजन करना चाहिए। जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ता तापमान विश्व के लिए खतरा बन गया है। प्रकृति पूजन की शपथ लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा कोई काम नहीं करें जो जलवायु परिवर्तन के खतरों को बढ़ाने वाला हो।