लोकेशन :- नजफगढ़\रिपोर्ट :- मारीदास :- आश्रम कंत दर्शन दरबार, नंगली सकरावती नजफगढ़ में, गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व 10 जुलाई 2025, वीरवार को, बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया , कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे से अरदास व कीर्तन से हुई, जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे से सत्संग का आयोजन किया गया, यह आयोजन समर्पण, आस्था और गुरु भक्ति का संदेश देने वाला था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, कार्यक्रम में नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला, की भावना के साथ गुरु चरणों में समर्पण व्यक्त किया |
