लोकेशन – नई दिल्ली/रिपोर्ट – मारीदास :- द्वारका से सटे मधु विहार वार्ड में, दिल्ली नगर निगम द्वारा, डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जरूरी अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में इस अभियान की शुरुआत, मधु विहार वार्ड की निगम पार्षद सुषमा पवन राठी के कार्यालय से हुई, जिसमें मधु विहार के निवासी व आरडब्ल्यूए के लोगों ने इस जागरूकता मुहिम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति ने इस अभियान को और प्रभावशाली बनाया, इस जागरूकता कार्यक्रम में, नजफगढ़ जोन के डी. सी. संतोष कुमार राय ने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई, अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और अपील की कि वे जलजमाव न होने दें, कूलर व बर्तन खाली रखें और अपने आस-पास सफाई बनाए रखें। दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जोन के सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर नजफगढ़ जोन के डी. सी. संतोष कुमार राय, मधु विहार वार्ड-136 की निगम पार्षद सुषमा पवन राठी, ए. सी. राजेश अशिजा, उप स्वास्थ्य अधिकारी डी. एच. ओ. डॉ. संतोष कुमार तोमर, डॉ. अंजलि सिंह, ए. एम. ओ. सतपाल सहरावत व सुभाष यादव सहित कई लोग शामिल हुए।
