नई दिल्ली/23 जुलाई 2025 :- सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम मैं, डॉक्टर बीआरसी वेलनेस @ होम, भारत के 500 से अधिक क्लीनिकों के व्यापक नेटवर्क ने, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर, राष्ट्र के गौरव चंद्रशेखर आज़ाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई, इस कार्यक्रम के माध्यम से, दूरदर्शी विचारों और प्रगतिशील स्वास्थ्य नवाचारों के समर्थन में, भारत और वियतनाम के विचारशील लीडर्स एकजुट हुए, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था “ग्रीन गॉड: द नीम फार्मेसी” नामक पुस्तक का औपचारिक विमोचन, जो डॉ. बिस्वजीत रॉय चौधरी (डॉ. बीआरसी) द्वारा लिखी गई एक महत्वपूर्ण पुस्तक है। अपने संबोधन में, डॉ. बीआरसी ने नीम की विशाल संभावनाओं पर बल दिया। उन्होंने नीम को “दुनिया की सबसे सुरक्षित, सबसे तेज़ और सबसे प्रभावी चिकित्सा” के रूप में वर्णित किया। इसी के साथ, प्रमाणित नीम थेरेपी प्रैक्टिशनर्स कोर्स के पहले बैच के 1000 स्नातकों का एक कॉन्वोकेशन भी हुआ, जो कि समाज चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव उपलब्धि है।
पुस्तक का औपचारिक विमोचन मुख्य अतिथि श्री भागीरथ चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री द्वारा किया गया। उनकी उपस्थिति ने समग्र स्वास्थ्य आंदोलन को आधिकारिक मान्यता और प्रोत्साहन दिया। उन्होंने लचीलापन, सतत नवाचार, और पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक स्वास्थ्य के संगम की सराहना की।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय अतिथियों में प्रोफेसर चू बाओ थे, वियतनाम यूनिवर्सिटी संघ के नीति और विकास परामर्श परिषद के अध्यक्ष; श्री हुआंग वांग हय, वियतनाम के बक निन्ह प्रांत के संस्कृति, खेल व पर्यटन विभाग के निदेशक; और डॉ. गुयेन होआंग आन्ह (जूलीया गुयेन), वियतनाम रिकॉर्ड्स संगठन की उपाध्यक्ष और वर्ल्डकिंग्स की महासचिव शामिल थीं। इन्होंने सांस्कृतिक और उपचारात्मक प्रवृत्ति के लिए सीमा पार समर्थन को बढ़ावा देने में मदद की।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की प्रबंध संपादक श्रीमती नीरजा रॉय चौधरी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने श्री हुआंग वांग हय के सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए और वियतनाम के बक गियांग प्रांत में समुदायों की पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए प्रतिष्ठित हेरिटेज हीरोज़ अवार्ड प्रदान किया।
“ग्रीन गॉड: द नीम फार्मेसी” तिलक का विमोचन वैकल्पिक चिकित्सा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, और वैश्विक सहयोग का प्रतीक है, जो समन्वित स्वास्थ्य देखभाल और सामुदायिक परिवर्तन में नीम की प्रभावशीलता को मजबूती देता है।
