लोकेशन – द्वारका/रिपोर्ट – मारीदास :- डांस दरबार कला संस्थान ने अपना नृत्य महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ द्वारका सेक्टर-7 स्तिथ सीसीआरटी ऑडिटोरियम में आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिलाधीश (नई दिल्ली) श्री सनी सिंह, व अन्य अतिथि गण श्री हरिचंद नागरवाल, श्री राहुल मित्तल एवं श्रीमती शैफाली मित्तल, श्री हर्ष, श्री सम्राट और श्रीमती दीपन्वती दास द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा सफ़र-ए-कथक (Ballet) कोरियोग्राफी कांसेप्ट सुप्रसिद्ध कलाकार गुरू श्री भगवान सिंह जी ने किया,जिसमें कथक नृत्य की यात्रा को बेहद सुंदरता से प्रस्तुत किया गया। राम युग से लेकर आधुनिक युग तक कथक नृत्य में आए विभिन्न बदलावों को नृत्य नाटिका के माध्यम से दर्शाया गया। इस प्रस्तुति में कथक की सांस्कृतिक गहराई और उसके समयानुसार हुए विकास को जीवंत किया गया। इसके अतिरिक्त ‘नारी शक्ति’ थीम पर आधारित विशेष नृत्य प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई, जिसका निर्देशन सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर सुष्री सिमरन मेहंदीरत्ता द्वारा किया गया। इस नृत्य के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आज की नारी अबला नहीं, बल्कि सशक्त और आत्मनिर्भर है। इस संपूर्ण कार्यक्रम की मेज़बानी श्रीमती पूनम गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन डांस दरबार द्वारा किया गया, जिसके Founder हैं गुरू श्री भगवान सिंह जी तथा Co-founder हैं श्रीमती मीना कुठाल जी। यह सांस्कृतिक आयोजन समाज में नारी सशक्तिकरण और भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा की गरिमा को उजागर करने वाला एक सराहनीय प्रयास रहा।
