लोकेशन – शकूर पुर/रिपोर्ट – मारीदास :- दिल्ली के शकूर पुर आनंदवास क्षेत्र में स्थित साईं बाबा मंदिर के निकट आज आदि थिरुविल्ला देवी करुमारी अम्मन एवं करुप्पन्नासामी प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ अम्मन के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे गणपति होमम के साथ हुई, इसके बाद नवग्रह होमम और 10:30 बजे अम्मन एवं करुपास्वामी प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई। 11 बजे अभिषेकम और दोपहर 12 बजे उचिकाल पूजा, अम्मन दर्शनम् और पंचारथि पूजा सम्पन्न हुई।
शाम के समय भक्तों ने अम्मन भजन, कनिम्मार पूजा और सुमंगली पूजा में भाग लिया। रात 8:30 बजे महा दीपाराधना के साथ वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम का समापन रात 9:30 बजे अन्नदानम् (भंडारा) के साथ हुआ, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। हर शुक्रवार व रविवार को माता की चौकी होती है। इस अवसर पर आयोजकों ने भक्तों से अपील की कि वे श्रद्धानुसार दान दें और देवी माँ के आशीर्वाद को प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 8929116477, 9910536477, 9667886543
