लोकेशन – द्वारका/रिपोर्ट – मारीदास :- विश्वविख्यात रेकी एंड एस्ट्रो हीलिंग इंस्टीट्यूट यानी राही इंस्टीट्यूट द्वारा दिल्ली के राही वेलनेस सेंटर द्वारका में विद्यार्थियों हेतु दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में 10 से अधिक विद्यार्थियों को रेकी मास्टर हीलर, डाउजिंग एवं एडवांस रेकी हीलर के प्रमाण पत्र वितरित किए गए । सभी विद्यार्थियों ने यह कोर्स सीखने के पश्चात, उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों एवं उनके द्वारा किए गए सफल उपचारों के बारे में बताया और राही इंस्टीट्यूट के संस्थापक व संचालक गुरुजी डॉ. उमाकांत शर्मा जी के आध्यात्मिक व्यक्तित्व एवं उनकी शानदार शिक्षा प्रणाली व उपचार व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रेरक व्यक्तव्य प्रस्तुत किए। राही इंस्टीट्यूट गत 20 वर्ष से लगभाग 50 से अधिक आध्यात्मिक परंपरागत उपचार पद्धतियों में संपूर्ण विश्व में व्यापक रूप से कार्यरत है । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के रूप में डॉ. अलका प्रियदर्शनी जी, डॉ. प्रकाशी शर्मा जी, आर्थो सर्जन डॉ. नितिन चौधरी जी, रेकी मास्टर हीलर मालती परिहार जी, आचार्य पूजा रहेजा जी, टैरो तरूना कालरा जी, मास्टर हीलर काजल जी एवं योग प्रशिक्षका स्पृहा जी उपस्थित हुए। राही इंस्टीट्यूट सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना देता है।
