कोटपूतली :- हाल ही डॉक्टरेट मानद उपाधि से विभूषित प्रवक्ता रामकरण यादव अवार्डी निवासी पवाना अहीर का समाज अध्यक्षों द्वारा अभिनंदन किया गया। यादव समाज जिला जयपुर देहात अध्यक्ष डॉ जगदीश खातोदिया, जयपुर शहर अध्यक्ष रामचंद्र मेहता, शाहपुरा तहसील अध्यक्ष रामपाल बिछवालिया, सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष एवं पूर्व समाज अध्यक्ष सरदार सिंह चोरिया, श्री कृष्ण उत्थान संस्था अध्यक्ष लालचंद चोरिया, भगवान सहाय राबड सरपंच रायथल, मांगीलाल खातोदिया टीआरए, भीम सिंह ठोठवाल कोषाध्यक्ष चोम द्वारा प्रवक्ता यादव का माल्यार्पण व राजस्थानी पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। धर्मसिंह यादव रॉयल एनफील्ड मोटर्स एवं समाज अध्यक्ष डॉ जगदीश खातोदिया ने कहा कि समाजिक विकास से सरोकार रखते हुए अपनी भूमिका निर्वहन करना श्रेष्ठ व्यक्तित्व की पहचान होती है। इससे पूर्व गिरधारी लाल यादव गुरूजी पूर्व समाज अध्यक्ष कोटपूतली के नेतृत्व में रॉयल एनफील्ड मोटर्स धर्मसिंह यादव सरपंच (घासीपुरा) जिला उपाध्यक्ष यादव समाज जयपुर देहात के पूतली कट कार्यालय पर नवनिर्वाचित समाज अध्यक्षों डॉ जगदीश खातोदिया, रामपाल बिछवालिया, रामचंद्र मेहता, सरदार सिंह चोरिया, लालचंद चोरिया, भगवान सहाय राबड सरपंच, भीम सिंह ठोठवाल, मांगीलाल खातोदिया टीआरए आदि सहित उपस्थित सभी समाज प्रतिनिधियों का माल्यार्पण व राजस्थानी साफ़ा पहनाकर कर सम्मान अभिनंदन किया गया। धर्मसिंह यादव रॉयल एनफील्ड मोटर्स व गिरधारी लाल यादव गुरूजी ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।