नई दिल्ली | जूनियर दिवाज ऑफ इंडिया सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले अत्यंत भव्य और आकर्षक अंदाज़ में संपन्न हुआ। A2B प्रोडक्शंस और HDS फिल्म्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में देशभर से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने रैंप वॉक, डांस, सिंगिंग और टैलेंट शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि यह मंच बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके छिपे हुए टैलेंट को निखारने का एक प्रभावी प्लेटफॉर्म है। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और गिफ्ट हैम्पर्स देकर सम्मानित किया गया।
इवेंट को सफल बनाने में माई लिटिल टेल्स, एक स्तर, स्पॉटहंट, मिशमैश, बिंगो, समॉरह, शिमरटोट्स, मेरी लिटिल थिंग्स, किडबेस्ट जैसे सहयोगी ब्रांड्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन में चार चांद लगा दिए।