लोकेशन :- द्वारका | रिपोर्ट :- मारीदास | द्वारका स्तिथ वेगास मॉल में स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत जन-जागरूकता बढ़ाने और नागरिक सहभागिता को सदृढ़ करने के उद्देश्य एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में निगम आयुक्त अशवनी कुमार, नजफगढ़ जोन के उपयुक्त संतोष कुमार राय, उप स्वास्थ्य अधिकारी संतोष कुमार तोमर ए.एम.ओ सतपाल सहरावत, नजफगढ़ जोन MCD के सहभागिता एंबेसडर ए एस छतवाल, द्वारका प्रोग्रेसिव क्लब की अध्यक्ष उर्मिला शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय व्यक्ति उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य जनता को डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने के लिए स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता में सामुदायिक भूमिका विषय पर नुक्कड़ नाटक ओर मैजिक शो प्रस्तुत किए गए।