नई दिल्ली (विशेष संवाददाता)। किसी ने सच ही कहा है कि जान है तो जहान है। द्वारका दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था आपका सहयोग फाउंडेशन एवं सिटी एक्सप्रेस न्यूज चैनल के संयुक्त तत्वावधान में द्वारका सेक्टर 14 स्थित राधिका अपार्टमेंट में निःशुल्क हैल्थ चैक अप कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस निःशुल्क हैल्थ चैकअप कैंप के आयोजक और आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी ने बताया कि इस कैंप में आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारका के विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ ही विजन ट्री आई केयर, क्लोव डेंटल की ओर से भी अनुभवी डॉक्टर्स उपस्थित थे।
आयोजक सोनू गिरी ने बताया कि इस जांच शिविर में एक्सरे, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमडी, ईसीजी, आई स्क्रीनिंग आदि के लिए निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध थी।
प्रमुख रूप से आकाश हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चौधरी के सफल मार्गदर्शन में डॉ रोशन (जनरल फिजिशियन), डॉ फैजान खान, डॉ अभिषेक गुप्ता, रेडियोलॉजिस्ट इरफान, नर्सिंग स्टाफ विनीता, आरती, मार्केटिंग टीम चुन्नू कुमार, दीपक कुमार, डॉ रोशी तलवार (डेंटल सर्जन), फैजल अंसारी (डेंटल असिस्टेंट) ने अपने गहन परिश्रम से कैंप में आए सैंकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी ने बताया कि निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प को सफल बनाने के लिए समाजसेवी राजेश नरवाल, दीपक गर्ग, बबलू, जर्नलिस्ट वीके शर्मा, प्रवीण मुदगल, वर्षा मुदगल, राधिका गिरी, हर्षित गिरी,पत्रकार अनिल अरोड़ा, मनोज फौजदार व राधिका अपार्टमेंट की मैनेजमेंट टीम का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।
