गौतम बुद्ध नगर | 15 अगस्त 2025 | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभाग अध्यक्ष उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के विभिन्न अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व वन मुख्यालय लखनऊ स्थित प्रांगण में पुरस्कृत किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभाग अध्यक्ष उत्तर प्रदेश द्वारा पुरस्कृत होने वाले अधिकारियों में प्रभारी प्रभागीय वन अधिकारी गौतम बुद्धनगर प्रमोद कुमार व क्षेत्रीय वन अधिकारी ओखला पक्षी विहार अमित गुप्ता सम्मिलित हैं।
