लोकेशन :- कुतुब विहार, गोयला डेरी | रिपोर्ट :- मारीदास | राहाब सेंटर फॉर होप (संस्थापिका श्रीमती यूनिस स्टीफन) एवं आईपीएससी हॉस्पिटल, द्वारका सेक्टर 19 (डॉ. मेजर हर्षिता सुरांगे) के संयुक्त प्रयास से कुतुब विहार फेज़-1, गोयला डेरी में दिनांक 22 अगस्त 2025 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएँ और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराना था। आईपीएससी हॉस्पिटल द्वारका की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने इस सेवा कार्य में अपना बहुमूल्य समय और अनुभव दिया। इनमें प्रमुख रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिज़िशियन एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ तथा सामान्य चिकित्सक शामिल रहे। शिविर में कुल 132 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। सभी को नि:शुल्क परामर्श, दवाइयाँ और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही डॉक्टरों ने लोगों को रोग-निवारण, स्वच्छता, पोषण एवं संपूर्ण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। स्थानीय समुदाय द्वारा इस पहल की सराहना की गई और लाभार्थियों ने अपने आभार प्रकट किए। यह आयोजन उन लोगों के लिए वरदान साबित हुआ, जिन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ सामान्यतः उपलब्ध नहीं हो पातीं।
राहाब सेंटर फॉर होप अपने इस प्रयास से समाज के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। संस्था आईपीएससी हॉस्पिटल द्वारका सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।
