द्वारका, नई दिल्ली | 24 अगस्त 2025 | महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन की फाउंडर वरिष्ठ समाज सेविका संध्या सिंह द्वारा, एक विशेष बाइक स्कूटी रैली का आयोजन किया गया, रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक और स्कूटी पर सवार होकर, फिटनेस और हरित पर्यावरण का संदेश दिया, यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट, और एक पेड़ मां के नाम अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई, कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना R S S के संगठन सचिव डॉक्टर बालमुकुंद पांडे रहे, इनके अलावा रैली के दौरान मुख्य अतिथियों के रूप में, सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक संदीप सहरावत, नजफगढ़ जिला अध्यक्ष राज शर्मा, सेवा भारती से धर्म देव चौधरी और नमो संघ से मनु सिंह तोमर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने महिलाओं के इस उत्साह की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया।
