द्वारका | रिपोर्ट :- मारीदास | रेकी एंड एस्ट्रो हीलिंग इंस्टीट्यूट यानी राही इंस्टीट्यूट द्वारा दिल्ली के राही वेलनेस सेंटर द्वारका में विद्यार्थियों हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में 10 से अधिक रेकी एडवांस हीलर्स, रेकी मास्टर्स एवं पास्ट लाइफ हीलर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । सभी विद्यार्थियों ने यह कोर्स सीखने के पश्चात, उनके जीवन में आए आध्यात्मिक सकारात्मक परिवर्तनों एवं उनके द्वारा किए गए सफल उपचारों के बारे में बताया और राही इंस्टीट्यूट के संस्थापक व संचालक गुरुजी डॉ. उमाकांत शर्मा जी के आध्यात्मिक व्यक्तित्व एवं उनकी शानदार शिक्षा प्रणाली व उपचार व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रेरक व्यक्तव्य प्रस्तुत किए। राही इंस्टीट्यूट गत 20 वर्ष से लगभाग 50 से अधिक आध्यात्मिक परंपरागत उपचार पद्धतियों में संपूर्ण विश्व में व्यापक रूप से कार्यरत है । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के रूप में डॉ. प्रकाशी शर्मा जी, डॉ. अलका प्रियदर्शनी जी, रेकी मास्टर तुषार वर्मा जी, रेकी मास्टर देवजानी भट्टाचार्य जी, आचार्य पूजा रहेजा जी, टैरो तरूना कामरा जी, एडवांस हीलर रजनी जी, शिल्पा जी एवं रेकी हीलर युक्ता जी उपस्थित हुए। राही इंस्टीट्यूट हमेशा अपने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं आध्यात्मिक सफलता की कामना करता है।
