द्वारका | रिपोर्ट :- मारीदास | दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 मैं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास सड़क धंस गई, जिससे यातायात बाधित हुआ, सौभाग्य से कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने निर्माण की गुणवत्ता भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बड़ी बात यह है कि, बार बार द्वारका मैं सड़क धंसने पर भी न कोई जांच और न किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही हो रही है, दिन के समय भारी यातायात वाले इस क्षेत्र मैं सड़क धंसने से लोगों में चिंता बढ़ गई है,
