जेवर/गौतमबुद्ध नगर :- यातायात पुलिस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों एवं अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही का उद्देश्य आमजन को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा दुर्घटना संभावनाओं को कम करना है।
यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें तथा सड़क पर अतिक्रमण न करें। नियमों का पालन करके ही सुरक्षित एवं सहज यातायात सुनिश्चित किया जा सकता है।
Umesh Yadav
ACP(Traffic)
