विपिन गार्डन दिल्ली | रिपोर्ट :- मारीदास | दिल्ली के मोहन गार्डन स्तिथ विपिन गार्डन गली नंबर-3 में ब्रह्माकुमारीज संस्था और सरोज देवी फाउंडेशन संस्था द्वारा रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाते हुए यहां बड़ी संख्या में लोग पहूंचे और 201 यूनिट रक्त दिए गए। जानकी दीदी ने जानकारी दी कि यह विशाल ब्लड डोनेशन कैंप दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया है। उन्होंने रक्तदान के लाभ को बताते हुए कहा कि यह हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव में सहायक है। साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि इतने कम समय में इतने अधिक यूनिट ब्लड कलेक्ट होना एक सराहनीय उपलब्धि है। ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन विपिन गार्डन तथा ओम विहार सेंटर की ओर से किया गया। कैंप की शुरुआत कैंडिल लाइटिंग से हुई और तत्पश्चात दादी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर कैंप का उद्घाटन उत्तम नगर विधानसभा के विधायक श्री पवन शर्मा जी के करकमलों द्वारा किया गया। सुबह से ही ब्लड डोनेट करने वालों का तांता लगा रहा। अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर रक्तदान किया। क्षेत्र के निगम पार्षद श्री सुरिंदर कौशिक जी ने भी कैंप का दौरा किया और स्वयं ब्लड डोनेट किया। उन्होंने बताया कि वे हर 3 से 4 महीने में रक्तदान करते रहते हैं। विपिन गार्डन की जानकी दीदी ने सभी अतिथियों का तिलक व बुके से स्वागत किया तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस कैंप को सफल बनाने में सरोज देवी फाउंडेशन संस्था से श्रीमती लता चोपड़ा जी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र (MS, गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल) और डॉ. अमित (AIIMS हॉस्पिटल, CNC सेंटर) ने अपनी शुभकामनाएं दीं। AIIMS हॉस्पिटल से 10 डॉक्टर्स, नर्सेज, स्टाफ व अटेंडेंट की टीम ने पूरी मुस्तैदी से कार्यभार संभाला। स्वाति दीदी (विपिन गार्डन) ने पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन किया। सभी ब्लड डोनर्स को फ्रेम फोटो, मेडिटेशन लाइट, जूस, सेब और ब्रह्मा भोजन (लंच) भी कराया गया। इस प्रकार यह ब्लड डोनेशन कैंप समाज के लिए प्रेरणादायी और अत्यंत सफल आयोजन साबित हुआ।
