हापुड़। विश्व ब्राह्मण संघ भारत की सम्मेलन सभा का आयोजन रविवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम सलोनी में हुआ। सम्मेलन सभा का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने किया व अध्यक्षता पंडित रमेश चंद्र शर्मा ने की। सम्मेलन सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पंडित रविकांत शर्मा ने ब्राह्मणों को एकजुटता से अपनी आवाज उठाने को कहा उन्होंने कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक पंडित मांगेराम शर्मा की आवाज उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन गढ़मुक्तेश्वर में परशुराम घाट व घाट पर भगवान परशुराम की विशाल का मूर्ति लगवाने की मांग सरकार से उठाई। सभा में पंडित माया प्रकाश शर्मा ने प्रदेश में जगह-जगह सभाएं कर ब्राह्मणों को संगठन से जोड़ने की बात कही। सभा में पंडित नरेश चंद शर्मा एडवोकेट ने सभी ब्राह्मणों को निडरता से अपनी आवाज को बुलंद करने को कहा व मुफ्त कानूनी सलाह देने की बात कही। सभा में संगठन परिवार को बढ़ाते हुए नवीन शर्मा महासचिव, सौरव शर्मा महासचिव, हर्ष शर्मा ब्लॉक सचिव, नीरज शर्मा ब्लॉक सचिव, लोकेश शर्मा ब्लॉक सचिव गढ़, मुकेश शर्मा गढ़ शहर अध्यक्ष, महेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, काछिन्द शर्मा जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा जिला सचिव, सुनील शर्मा जिला सचिव, सोनू शर्मा जिला सचिव, धनेश शर्मा को जिला महासचिव पद पर नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन के प्रति शपथ दिलाई। इस अवसर पर राम भूल शर्मा, सुशील शर्मा, धनेश शर्मा, प्रेमचंद, अरुण शर्मा, जगपाल शर्मा, गजेंद्र शर्मा,अजय राय, नाथू शर्मा, कंचन शर्मा, ब्रह्मदत शर्मा, उमेश शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, पवन शर्मा, प्रदीप शर्मा, विवेक शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, सौरभ शर्मा, जगपाल शर्मा, नीरज शर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
