नई दिल्ली | रिपोर्ट :- मारीदास | द्वारका रेडिसन ब्लू होटल में DCEB Edu World के सहयोग से बहुप्रतीक्षित कुक फॉर गुरुज सीजन 3 का सफल आयोजन किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर से गुरु-शिष्य परंपरा को नए और अनोखे अंदाज में जीवंत किया। पिछले सफल आयोजनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष के कार्यक्रम में द्वारका की 13 प्रमुख स्कूलों ने भाग लिया। उत्साही छात्र टीमों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु रचनात्मक व्यंजनों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता बेहद कड़ी रही, जहां हर स्कूल ने रचनात्मकता, टीमवर्क और जुनून का शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी टक्कर के बाद ITL पब्लिक स्कूल विजेता रहा, वहीं सचदेवा ग्लोबल स्कूल प्रथम रनर-अप और St. Mary’s द्वारका द्वितीय रनर-अप घोषित हुआ। इस अवसर पर द्वारका रेडिसन ब्लू के जनरल मैनेजर श्री राकेश सेठी ने कहा कुक फॉर गुरुज हमारे लिए रेडिसन ब्लू द्वारका में एक विशेष शिक्षक दिवस परंपरा बन चुका है। यह देखकर हमें गर्व होता है कि विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता और टीमवर्क के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस बार 13 स्कूलों की भागीदारी ने आयोजन को और भी ऊर्जावान और खास बना दिया। हमारा उद्देश्य ऐसे मंच उपलब्ध कराना है, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच के रिश्ते को और मजबूत बनाए। यह आयोजन शिक्षा, रचनात्मकता और उत्सव का अनूठा संगम साबित हुआ। छात्रों को कक्षा से बाहर आकर अपने गुरुओं को सबसे स्वादिष्ट अंदाज में सम्मान देने का अवसर मिला। छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और रेडिसन ब्लू द्वारका तथा DCEB Edu World की उत्कृष्ट आयोजन क्षमता ने कुक फॉर गुरुज सीजन 3 को शानदार सफलता दिलाई। इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि द्वारका में शिक्षक दिवस केवल मनाया ही नहीं जाता, बल्कि एक सामुदायिक उत्सव के रूप में जिया जाता है।
