जहांगीरपुर:- (कृष्णा वत्स) स्थानीय मैक्सविन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया शिक्षक दिवस पूरे भारत में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की यादगार में मनाया जाता है राधाकृष्ण कि शिक्षा व विचारों ने उन्हें महान विद्वान और अच्छा शिक्षक बना दिया जिन्होंने शिक्षा और संस्कृति को भारतीय समाज में नई ऊंचाई प्रदान की इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक योगेंद्र सैनी व प्रधानाचार्य खान चंद वर्मा ने बताया कि मानव जीवन मे गुरु का स्थान सर्वोपरि है गुरु के बिना मानव जीवन अधूरा है गुरु ही मानव को ईश्वर तक पहुंचाने का मार्ग बताते हैं हमें अपने सभी गुरुजनों का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय से प्रभात शर्मा, रिंकू शर्मा, चरण सिंह, भारती, नीरज जादौन, प्रियंका शर्मा, जितेंद्र गोयल, पूनम बंसल, कृष्ण शर्मा, गौरव चौहान, धर्मेंद्र, दीपक सोहनी, प्रतिमा, करिश्मा, रश्मि, लता चौधरी, साधना, रमा अग्रवाल, नीरू शर्मा, शिवकुमार, प्रभा आदि सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
