लोकेशन :- द्वारका | रिपोर्ट :- मारीदास | द्वारका सेक्टर-12 स्थित नव संजीवन अपार्टमेंट में गणेश विसर्जन बड़ी धूमधाम से मनाया गया, इसका आयोजन वरिष्ठ समाज सेविका सोनिया शर्मा ने किया। गणेश विसर्जन को लेकर सोसाइटी के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला सभी ने हर्षोल्लास के साथ गणेश जी का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन करते हुए वरिष्ट समाज सेविका सोनिया शर्मा ने कहा गणेश चतुर्थी गणेश जी के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है इसको लेकर वह पूरे साल इंतजार करती है कि कब गणेश चतुर्थी आए गणेश चतुर्थी के समय काफी सकारात्मक माहौल बना रहता है पूरे सोसाइटी के लोग उनका सहयोग करते हैं। सभी मिलजुल कर गणेश उत्सव मनाते है। साथ ही उन्होंने कहा गणेश जी की पूजा हर कोई अपने घर में करते हैं लेकिन जब गणेश चतुर्थी के समय 10 दिन के लिए गणेश जी की पूजा की जाती है तो पूरे देश भर में एक अलग ही माहौल होता है जिससे उन्हें काफी खुशी मिलती है। इनसे उन्हें दोहरा खुशी है। वहीं पर एक अन्य व्यक्ति ने जानकारी देते हुए कहा कि सोनिया जी और सुशील जी को काफी आभार व्यक्त करते हैं वह हर साल इस तरह के आयोजन करते हैं और आगे भी करते रहें।
