मुंबई में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा पिछले 2 दशकों से रेकी, ज्योतिष और आध्यात्मिकता के साथ साथ दवा रहित समग्र उपचार सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए रेकी एंड एस्ट्रो हीलिंग इंस्टीट्यूट के फाउंडर व सीईओ प्रो. डॉ. उमाकांत शर्मा जी को “एमिनेंस एक्सीलेंस अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में कई देशों, 15 राज्यों व भारतीय फिल्मी जगत से आए गणमान्य अतिथि, मुख्य रूप से लंदन से डॉ. दिवाकर शुकुल जी, अमेरिका से एमिनेंट साइंटिस्ट प्रो. डॉ. मधु किशन जी, खारगर इस्कॉन के अध्यक्ष डॉ. सूरदास प्रभु जी, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस के उपाध्यक्ष श्री संजय पंजवानी जी एवं अन्य अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति से संपूर्ण कार्यक्रम शानदार व सराहनीय रहा।