दिनांक 13 सितम्बर शनिवार को, “अमृत महोत्सव” “हिन्दी दिवस” की पूर्व संध्या पर “दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, द्वारका के सभागार में” सावित्री फाउंडेशन, दिल्ली ” का आठवां “ज्ञान श्री अवार्ड (साहित्यकार को)” ” ज्ञान दीप अवार्ड (शिक्षा संस्थान को)” एवं ज्ञान प्रकाश अवार्ड (प्रकाशन को)” संग कवि सम्मेलन का आयोजन “दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, की “कलमकार” साहित्यिक संस्था व सेनरॉक कम्पनी के संयुक्त संयोजन में किया गया।
इस शुभ अवसर पर प्रथम “डॉ वेद प्रताप वैदिक अवार्ड” एवं ” “मीडिया श्री अवार्ड” का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के “कुलगीत” से किया गया, तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन स्वामी आनंदेश्वर् गिरि महाराज, (जूना अखाड़ा), डॉ बी. एल, गौड़ जी (गौड़ सन्स, चेयरमैन – विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, डॉ संदीप मारवाह (संस्थापक – नोएडा, फिल्म सिटी- मारवाह स्टीयुडियो) श्री चाणक्य पोतदार ( भविष्य वक्ता), प्रो हेम चन्द जैन जी (प्राचार्य, दीन दयाल उपाध्याय, कॉलेज) मुख्य अतिथि (डॉ अलका अग्रवाल जी ( अध्यक्ष – मेवाड़ इंस्टीट्यूत), अध्यक्ष (डॉ पूर्णिमा आनंद,अध्यक्ष – ब्रिक्स संस्था)- श्री विजय नारायण श्रीवास्तव, (संस्थापक – सावित्री फाउंडेशन) सावित्री फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ अनिता श्रीवास्तव आदि के कर कमलों द्वारा ज्योत जला कर किया गया। पुन:श्री विजय श्रीवास्तव जी के सुमधुर स्वर में गुरु वंदना से कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया गया।
तत्पश्चात सभी गणमान्य जन का सम्मान अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से सावित्री फाउंडेशन के संस्थापक श्री विजय श्रीवास्तव एवं अध्यक्षा डॉ अनिता श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
“ज्ञान श्री अवार्ड (साहित्यकार को) स्वरूप डॉ सत्य नारायण जटिया जी, पद्मश्री शीला झुनझुन वाला जी, डॉ अचला नागर जी एवं डॉ लक्ष्मी शंकर बाजपेयी जी को शॉल व प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया।
“ज्ञानदीप अवार्ड (शिक्षा संस्थान को)” स्वरूप दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, प्राचार्य प्रो हेम चन्द जैन जी को शॉल व प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया।
“ज्ञान प्रकाश अवार्ड (प्रकाशन को) ” स्वरुप अद्विक प्रकाशन श्री अशोक गुप्ता जी एवं “प्रसाद साइको” श्री क्रांति कुमार श्रीवास्तव जी को शॉल व प्रतीक चिन्ह से नवाजा गया।
पुन: प्रथम “डॉ वेद प्रताप वैदिक अवार्ड” नेशनल एक्सप्रेस, श्री विपिन गुप्ता जी एवं नमो इंपेक्ट्, श्री अतुल सिंहल जी को, और “मीडिया श्री अवार्ड ” द्वारका सिटी, श्री मुकेश सिन्हा जी व रौशनी दर्शन, श्री सुशील श्रीवास्तव जी को दिया गया।
तत्पश्चात गणमान्य साहित्यकारों श्रीमती ममता किरण जी, श्रीमती रेणु हुसैन जी, श्री शमशेर जमदग्नि जी, ए सी पी श्री राजेंद्र कलकल जी, डॉ सुषमा चौधरी जी, श्रीमती सविता नागर जी का अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
तत् पश्चात डॉ सत्य नारायण जटिया जी, डॉ बी, एल, गौड़ जी, डॉ लक्ष्मी शंकर बाजपेयी जी, शायरा- कवयित्री श्रीमती ममता किरण जी, शायरा – कवयित्री श्रीमती रेणु हुसैन जी, ए सी पी श्री राजेंद्र सिंह ‘कलकल’ जी, डॉ शमशेर जमदग्नि जी आदि ने अपनी कविताओं, गजलों से सारे वातावरण को काव्यमय व अध्यात्मय बना दिया।
तत् पश्चात्” कलमकार” के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी श्रोतागण को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या व ज्ञान श्री अवार्ड के शुभ अवसर पर सीनियर सिटीजन एसोसिएसन द्वारका, ऐज वेल संस्था, एक मुट्ठी, दिल्ली कविता मंडल, अन्तरराष्ट्रीय सकारात्मक साहित्य मंच, पर्पल पेन, मिशन हैपी प्लेनेट, बृजकला केंद्र आदि साहित्यिक – सामाजिक संस्थाओं को सावित्री फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ अनिता श्रीवास्तव व मैनेजिंग डाइरेक्टर श्री अभिनव श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया व दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के साहित्यिक संस्था “कलमकार” की साहित्यिक व ग्राफिक टीम के बच्चों को प्रतीक चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर एवं दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की टीम को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सावित्री के संस्थापक श्री विजय श्रीवास्तव व अध्यक्षा डॉ अनिता श्रीवास्तव ने सभी उपस्थिति गणमान्य अतिथियों साहित्यकारों, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज टीम, “कलमकार” टीम एवं समस्त सहयोगी जन- टीम को हार्दिक धन्यवाद दिया।
