दिल्ली | रिपोर्ट- गुलशन सैफी | अगर आप भी आर्ट लवर हैं और आर्ट सीखना चाहते है या खरीदना चाहते है तो आपके शहर दिल्ली में आर्ट एग्जीबिशन आयोजित होने जा रही है! कलाभूमि द्वारा वेगास मॉल सेक्टर-14 द्वारका में “अनन्त की ओर” कला प्रदर्शनी और अवार्ड शो का आयोजन किया जा रहा है जिसमे कलाभूमि के उभरते कलाकारों के साथ साथ प्रतिष्ठित कलाकारों के कला की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी! यह कलाभूमि का 19वा संस्करण है जिसमे विभिन्न राज्यों से करीब 50 से अधिक कलाकारों की कलाकृतियों को बहुत ही सुन्दर तरीके से डिस्प्ले किया जाएगा। कलाभूमि के संस्थापक असगर अली जी ने बताया कि इस बार अनंत की ओर आर्ट एग्जीबिशन में बिहार, वेस्ट बंगाल, गुजरात, हिमाचल, लदाख काफी दूर दूर के कलाकारों की कलाकृति के साथ साथ सकल्पचर्स आपको देखने को मिलेंगे। यह एग्जीबिशन 13 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक वेगास मॉल में आयोजित रहेगी! लास्ट ईयर कलाभूमि के बच्चो की करीब 7 से 8 लाख की पेंटिंग सेल हुई जो की यशोभूमि कन्वेंशन सेण्टर द्वारका Sector 25 में लगी हुई है! CCRT (सेंट्रर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग) मिनिस्टर ऑफ़ कल्चरल गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के सहयोग के साथ एग्जीबिशन का उट्घाटन 13 सितम्बर को पद्मा भूषण आर्टिस्ट जतिन दास जी, पद्मा श्री आर्टिस्ट जय प्रकाश लखीवाल जी, पद्मा श्री कत्थक डांसर नलिनी अस्थाना- कमलिनी अस्थाना जी द्वारका किया जाएगा! साथ ही कलाभूमि ने कला की जानकारी को लोगो तक पहुंचाने के लिए हर दिन अलग अलग आर्टिस्ट का डेमोस्ट्रेशन, कला की प्रतियोगिता और कई अलग अलग कला की एक्टिविटीज का आयोजन किया हुआ है जिसे मॉल में आने वाले लोगो आर्ट एंड डिज़ाइन की जानकारी मिल सके! कलाभूमि पिछले 19 सालो से कला के छेत्र में कार्य कर रहा है जहा अभी तक 8000 से ज्यादा बच्चे पढ़कर जा चुके है और एक अच्छे लेवल पर कार्यरत है |
