कोटपूतली – सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवाना अहीर में पूर्व कार्यवाहक सीबीईओ भागीरथसिंह मीणा ने प्राचार्य पद पर कार्यग्रहण किया। विद्यालय परिवार के साथ साथ ग्राम सरपंच पूरणमल खटीक, पंसस प्रतिनिधि मनोज मीणा, मुकेश आर्य सहायक निदेशक आयुर्वेद, गुमान सिंह मीणा पूर्व व्याख्याता, शिवराम प्रधानाध्यापक व ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण व राजस्थानी साफ़ा पहनाकर अभिनंदन किया। इसी दौरान स्थानीय विद्यालय के पांच खिलाड़ी खड़ब में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य स्तर पर चयनित होने पर शारीरिक शिक्षक शिवपाल सिंह यादव के साथ सभी खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर प्रोत्साहन प्रदान किया। प्रतियोगिता में 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग में नवीन योगी, 19 वर्षीय वॉलीबाल में मनीषा आर्य, जिया यादव, आशिका आर्य एवं 17 वर्षीय वॉलीबाल में करिश्मा यादव का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए चयन हुआ है।
