लोकेशन :- द्वारका | रिपोर्ट :- मारीदास | द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी परिवार की आम सभा बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह बैठक समिति की वर्तमान कार्यकारिणी (2023-2025) के कार्यकाल के समापन और नई कार्यकारिणी के गठन के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष मीना पटियाल जी के संबोधन और पारंपरिक स्वागत, टीका-पिठाई और मांगल गीत के साथ प्रारंभ हुई। उसके बाद सचिव श्री जगदीश सिंह नेगी ने बैठक का संचालन किया और GBM के उद्देश्य की जानकारी दी। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह रावत ने वित्तीय वर्ष 2023, 2024 और 2025 का अब तक का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्ताव भी रखा। इसके बाद सचिव ने समिति की उपलब्धियों को साझा किया, वहीं अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह रावत जी ने कार्यकाल की सफलताओं और आगामी वर्षों की योजनाओं एवं लक्ष्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी कार्यकारिणी सदस्यों और द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी परिवार के सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया। सलाहकार श्री टी.पी. जोशी जी ने नई कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के तहत श्री प्रेम सिंह रावत जी को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। इस बार समिति में पहली बार मुख्य संरक्षक और संरक्षक मंडल का गठन किया गया। इनमें शामिल रहे लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद सिंह रावत (मुख्य संरक्षक), लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट (मुख्य संरक्षक), प्रोफेसर वरुण जोशी (संरक्षक), सीए कमल तिवारी (संरक्षक), एसीपी सेवानिवरत सतीश नौडियाल (संरक्षक), एसीपी श्री प्रेमचन्द्र खंडूरी (संरक्षक), डॉ. श्री देव सिंह जंगपांगी (संरक्षक) के अलावा श्री देवेंद्र सिंह मेहता (संरक्षक) इन सम्मानित हस्तियां शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष श्री महेश बडोला ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए आगामी वर्षों में समिति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
