द्वारका नई दिल्ली | 28 सिंतबर2025 | स्वयंसेवी संस्था आपका सहयोग फाउंडेशन एवं सिटी एक्सप्रेस न्यूज चैनल के संयुक्त तत्वावधान में द्वारका सेक्टर 12 स्थित हाइलैंड अपार्टमेंट में निःशुल्क हैल्थ चैक अप कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस निःशुल्क हैल्थ चैकअप कैंप के आयोजक और आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी ने बताया कि इस कैंप में आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारका की ओर से अनुभवी डॉक्टर्स उपस्थित थे। इस जांच शिविर में एक्सरे, रैंडम ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमडी, ईसीजी, आई स्क्रीनिंग आदि के लिए निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध थी। इसके अलावा उन्होंने बताया अभी हम सहर मैं फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प लगा रहे हैं फिर गांव गांव जाकर फ्री हैल्थ चेकअप कैम्प लगाएंगे, जिससे ग्रामीणों को भी इस सेवा का लाभ मिल सके,
प्रमुख रूप से इस कैम्प मैं आकाश हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चौधरी के सफल मार्गदर्शन में डॉ रोशन (जनरल फिजिशियन) व टीम के साथ, नर्सिंग स्टाफ व मार्केटिंग टीम ऋषभ त्यागी, चुन्नू कुमार, दीपक कुमार, ने अपने गहन परिश्रम से कैंप में आए सैंकड़ों लोगों की फ्री स्वास्थ्य जांच कर सेवा प्रदान की। इसके अलावा अरोरा नमकीन ने गिफ्टिंग पार्टनर की भूमिका निभाई उन्होंने सभी को अरोरा नमकीन की तरफ से गिफ्ट भेंट किये व धर्मेंद्र ने पानी की सेवा दी, आपका सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गिरी ने बताया कि इस निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प को सफल बनाने मैं समाजसेवी राजेश नरवाल, धर्मेंद्र, करण अरोरा (अरोरा नमकीन), परवेंद गिरी, समीर खान, प्रवीण मुदगल, वर्षा मुदगल, सचिन राठी, आकाश गिरी, रेखा, हर्षित गिरी, राहुल झाम्ब (प्रेसिडेंट हाइलैंड अपार्टमेंट), व हाइलैंड अपार्टमेंट की पूरी मैनेजमेंट टीम का भी पूरा सहयोग प्राप्त हुआ इस योगदान के लिये संस्था आप सभी का धन्यवाद करती है।
