नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025 | गोवर्धन पूजा, दीपावली और भाई दूज के शुभ अवसर पर जस्टडन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हिमांशु झा ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आत्मनिर्भर भारत और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रेरक संदेश जारी किया।
श्री झा ने कहा कि —
> “यह दीपावली केवल दीयों की रोशनी का पर्व न होकर, आर्थिक उजाले, आत्मनिर्भरता और नए अवसरों के प्रकाश का प्रतीक बने।”
उन्होंने जस्टडन परिवार के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि इस वर्ष अपने प्रियजनों — विशेषकर अपनी बहनों — को Justdun ऑनलाइन स्टोर उपहार में दें और उनके जीवन में आय, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की ज्योति प्रज्वलित करें।
उन्होंने कहा कि सच्चा उत्सव तब होता है जब खुशी आत्मनिर्भरता से मिलती है और दीपक की रोशनी आजीविका का माध्यम बन जाती है।
श्री हिमांशु झा ने बताया कि “अखिल भारत स्वरोजगार मिशन”, Justdun का एक प्रेरक उद्यम (initiative) है, जिसके माध्यम से देशभर में स्वरोजगार और आर्थिक स्वतंत्रता की नई लहर प्रवाहित हो रही है। इस मिशन के साथ भारत के अनेक संगठन इस “स्वरोजगार के हवन” में अपनी अहुतियाँ दे रहे हैं।