नई दिल्ली, 11 नवंबर 2025 — रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका द्वारा आठ इंटरैक्ट क्लब्स का इंस्टॉलेशन समारोह सेंट थॉमस स्कूल, गोयला डेयरी, सेक्टर-19, द्वारका में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटेरियन डॉ. अनिल सेठी, प्रेसिडेंट, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि रोटेरियन राकेश कुमार, डिस्ट्रिक्ट जोनल चेयर, तथा गेस्ट ऑफ ऑनर सुश्री मेनेका आई. सिंह, प्रिंसिपल, सेंट थॉमस स्कूल, और रोटेरियन अरुण रूंगटा, पास्ट प्रेसिडेंट, आरसीडी वेस्ट का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर कॉलर एक्सचेंज सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें आठों इंटरैक्ट क्लब्स के पूर्व अध्यक्षों ने अपने उत्तराधिकारियों को पदभार सौंपा। विद्यार्थियों के लिए यह क्षण गर्व और उत्साह से भर देने वाला रहा।
कार्यक्रम में सेंट थॉमस स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक ग्रुप डांस और कथक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथि रोटेरियन राकेश कुमार ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को समाज के वंचित वर्गों की सेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “इंटरैक्ट क्लब्स समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक मजबूत कड़ी हैं।”
डॉ. अनिल सेठी, प्रेसिडेंट, आरसीडी गोविंदा द्वारका ने विद्यार्थियों से “वयस्क शिक्षा” जैसे सामाजिक विषयों पर कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, गेस्ट ऑफ ऑनर रोटेरियन अरुण रूंगटा ने सभी इंटरैक्ट क्लब्स को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रिंसिपल सुश्री मेनेका आई. सिंह ने अपने विद्यालय में इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह हमारे विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी अवसर है। मैं रोटरी क्लब गोविंदा द्वारका को इस सुंदर पहल के लिए धन्यवाद देती हूँ।”
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल सेठी ने सुश्री ऋतु सिंह और सुश्री मोना अरोड़ा को उत्कृष्ट आयोजन और समन्वय के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर रोटेरियन एम.पी. गर्ग (चार्टर प्रेसिडेंट), रोटेरियन एस.पी. सिंह (पास्ट प्रेसिडेंट), रोटेरियन राकेश कुमार गुप्ता (सेक्रेटरी), रोटेरियन आशीष जैन (डायरेक्टर, इंटरैक्ट क्लब्स), रोटेरियन धनंजय जोहरी, रोटेरियन कमल कुकरेजा, रोटेरियन डॉ. कुलभूषण भट्ट, रोटेरियन तुषार कांत मोहापात्रा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रोटरी संगठन के तीन प्रमुख विंग — इंटरैक्ट क्लब, रोटरैक्ट क्लब और इनरव्हील क्लब — समाज के वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित हैं। इनमें से इंटरैक्ट क्लब स्कूल स्तर पर, रोटरैक्ट क्लब कॉलेज स्तर पर, और इनरव्हील क्लब महिलाओं द्वारा संचालित स्वतंत्र संस्था के रूप में कार्य करती है
