नई दिल्ली | 13 नवंबर2025 | रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली गोविंदा द्वारका ने EMPATHIA (द मेंटल हेल्थ क्लब) के सहयोग से दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में “परीक्षा तनाव से निपटने के तरीके” विषय पर एक मोटिवेशनल सत्र आयोजित किया। यह सत्र क्लब के अध्यक्ष एवं मोटिवेशनल स्पीकर रोटेरियन डॉ. अनिल सेठी द्वारा 13 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया।
डॉ. सेठी ने करीब 100 छात्रों को संबोधित किया और परीक्षा के दौरान बढ़ने वाले मानसिक तनाव के कारणों तथा उनसे बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि तनाव का मुख्य कारण समय पर पढ़ाई न करना है, जिसके चलते परीक्षा नजदीक आते ही दबाव बढ़ जाता है। उन्होंने उदाहरणों और प्रेरक वीडियो के माध्यम से बताया कि छात्र कैसे तनाव को नियंत्रित कर सकारात्मक सोच विकसित कर सकते हैं।
सत्र के बाद रोटेरियन डॉ. अनिल सेठी और रोटेरियन एस. पी. सिंह (पूर्व अध्यक्ष) ने कॉलेज प्राचार्य से मुलाकात कर संस्थान में रोटरैक्ट क्लब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। प्राचार्य ने प्रस्ताव को सहमति देते हुए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी।
क्लब के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि किरोड़ीमल कॉलेज में बनने वाला यह उनका पहला रोटरैक्ट क्लब होगा|
