अलीगढ | सम्मवाददाता आमिर खान | थाना रोरावर चौकी जलालपुर क्षेत्र की एक युवती की शादी कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी एक युवक से तय हो गयी थी जिसकी बारात बुधवार शाम को वैलकम गैस्ट हाउस में आ गई जहां शादी की खुशियां जोर शोर से मनाई जा रहीं थीं दावत का प्रोग्राम चल रहा था एवं निकाह पढा ही गया था कि अचानक से शादी में विद्रोह पैदा हो गया चारों तरफ मारा मारी कुर्सियां,प्लेट व लात घूंसे चलने लगे माहोल बिगड़ गया बारात को बिन दुल्हन के लौटना पड़ा
युवती के पिता ने बताया कि हमारी तरफ से कुछ एसा गलत नहीं हुआ फिर भी हमारे साथ झगड़ा क्यों हुआ इसकी जानकारी नहीं है
वहीं लड़का पक्ष से लड़के के पिता ने बताया कि किसी लड़की को छेड़ने पर ये बवाल बन गया हम दोनों परिवारों में कोई कलह नहीं थी बीच वाले उपद्रवियों ने माहोल खराब कर दिया था।
बेटी और पिता की तबियत बिगड़ी
जैसे ही शादी में मारपीट और हंगामा होते देख बेटी एवं उसके पिता की तबियत बिगड़ गयी जमीन पर गिर पड़े आनन फानन में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराया
इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष से एक व लड़का पक्ष से तीन के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई