दनकौर, गौतमबुद्ध नगर | 29 नवंबर 2025 | दनकौर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जहां राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर के मैदान में अपनी सांसद निधि से दो करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले स्टेडियम की आधारशिला रखी।
आधारशिला कार्यक्रम में मौजूद अथितियों में जेवर छेत्र के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जहां जयंत सिंह ने क्षेत्र के किसानों, युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “खिलाड़ी बनने के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ता है… और अच्छे खिलाड़ी देश के रत्न होते हैं।”
उन्होंने क्षेत्र के इतिहास और बलिदानों को याद करते हुए किसान नेता बागी बिहारी जी को नमन किया और कहा कि यह धरती हमेशा से संघर्ष और वीरता की मिसाल रही है।
अपने संबोधन में चौधरी जयंत सिंह ने बताया कि—
“मैंने अपनी सांसद निधि का सबसे बड़ा हिस्सा किसान आदर्श इंटर कॉलेज दनकौर को दिया है। यह मेरे और दनकौर के लोगों के बीच प्रेम का प्रतीक है। आपका आशीर्वाद मुझे हमेशा ताकत देता है। विकास की यह केवल शुरुआत है… आगे भी संसाधन दिए जाएंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक भारत में इस क्षेत्र में तेजी से निवेश बढ़ रहा है, इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मॉनिटरिंग पर स्थानीय लोगों को विशेष ध्यान देना होगा।
स्टेडियम निर्माण से दनकौर और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर प्राप्त होगा|