नई दिल्ली | भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया के मावलंकर सभागार में मैट्रिक्स सोसाइटी फॉर सोशल सर्विसेज ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य वाजपेयी जी के आदर्शों और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री व सांसद हरीश महलोत्रा, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सांसद देवजी पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंदाचार्य, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अश्विनी उपाध्याय तथा मेवर हाउस के दीवान रतन सिंह मुख्य अतिथि रहे। सभी अतिथियों को शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अशोक कुमार, प्रो. मनोज कुमार और समाज सुधारक दीपांकर जी ने अटल जी के व्यक्तित्व व उनकी विचारधारा पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथियों ने संस्था व इसके अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं|
