कोटपूतली। जिला कोटपूतली-बहरोड़ के प्रथम जिला अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 2025 में ग्राम गौरधनपुरा निवासी एडवोकेट मुकेश यादव के प्रथम सचिव निर्वाचित होने पर यादव समाज कोटपूतली की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव अवार्डी ने बताया कि पूर्व समाज अध्यक्ष गिरधारीलाल यादव गुरूजी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एडवोकेट मुकेश यादव का माल्यार्पण कर एवं राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर हरीराम पहलवान, बंशी यादव सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने उन्हें मिली जिम्मेदारी को सकारात्मक एवं रचनात्मक रूप से निभाने की अपेक्षा जताई।
चुनाव परिणामों में एडवोकेट मुकेश यादव को कुल 285 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट भूपेश कुमार वर्मा को 189 मत मिले। इस प्रकार यादव ने 96 मतों से विजय हासिल की। कार्यक्रम में उपस्थित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं