नई दिल्ली, द्वारका | रिपोर्ट मारीदास | राजधानी दिल्ली में वायु-प्रदूषण की बेहद खराब स्थिति के चलते होने वाली स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु वरिष्ठ समाज सेवी (रिटायर्ड) सूबेदार मेजर विनोद चौहान की अगुवाई में जनस्वास्थ्य संरक्षण तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से द्वारका सेक्टर-16B के EWS आदर्श अपार्टमेंट में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सेहत के मद्देनजर विकास नगर के कमांडर अस्पताल ने विश्व संरक्षण सेवा संगठन के संयोजन से जनसुविधा हेतु लगाया गया मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर। वायु-प्रदूषण से होने वाले गंभीर खतरों जिसमें विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों व अस्थमा के मरीजों को सांस-संबंधित दिक्कतों से बचाव के लिए अधिकतर घरों में रहने की सलाह दी गई। ज़रूरत मुताबिक घर से बाहर जाने पर मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया गया। इसके उपरांत फ्री आंखों का टेस्ट, बीपी, शुगर, खून की जांच व मुफ्त दवाइयां देने के अलावा शिविर में भारी तादाद में आए लोगों का भारत सरकार द्वारा जारी अस्पतालों में लाखों का मुफ्त इलाज करवाने की सुविधा हेतु (आयुष्मान-कार्ड) भी बनाए गए। एक दिन के मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित लोगों ने मीडिया समक्ष खुशी जाहिर करते हुए विश्व संरक्षण सेवा संगठन व (कमांडर-अस्पताल) के डॉक्टरो व नर्सो सहित समस्त स्टाफ के अलावा कैंप में सेहत संबंधित जांच के अलावा आयुष्मान कार्ड की दोहरी जनसुविधा प्राप्ती का मुख्य-श्रेय वरिष्ठ समाजसेवी (रिटायर्ड) सूबेदार मेजर विनोद चौहान को देते हुए,समस्त टीम का तहेदिल से किया आभार व्यक्त। उन्होंने कहा हमने बहुत सारे जांच शिविर देखें हैं,लेकिन इस तरह किसी अस्पताल को सुगम (जन कार्यशैली) तहत आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान करते हुए नहीं देखा। हमें पूरी उम्मीद है विनोद चौहान जी के सानिध्य में हमें विशेष तौर पर इस तरह की जनसुविधाए आगामी दौर तक भी मिलती रहेगी।

